कोतवाली पुलिस ने चोरी की स्कूटी के साथ पकड़ा एक स्नेचर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोतवाली पुलिस ने चोरी की स्कूटी के साथ पकड़ा एक स्नेचर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नाॅर्थ जिला पुलिस के कोतवाली थाना पुलिस ने लाजपत राय मार्किट, सुभाष मार्ग से एक स्नेचर को पकड़ा है। हालांकि दूसरा आरोपी अभी भी फरार है जिसको पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने पकड़े गये आरोपी से एक चोरी की स्कूटी बरामद की है।
नाॅर्थ जिला डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि शिकायतकर्ता टैक्सी चालक ने बताया कि जब वह रेड फोर्ट चैक पर एक यात्री को छोड़कर लाजपत राय मार्किट के सुभाष मार्ग पर दूसरे यात्री के लिए इंतजार कर रहा था तभी एक युवक उसके पास आया और कुछ पूछने के तहत उसने उसका शीशा खटखटाया जैसे ही उसने शीशा खोला तो आरोपी उसका मोबाईल फोन झपटकर पहले से खड़ी स्कूटी पर सवार होकर भागने लगा। लेकिन जैसे ही उसने शोर मचाया तो गश्त पर तैनात सिपाही अमित वहां आ गया और उसने शिकायतकर्ता की शिकायत पर आरोपियों का पीछा किया। लेकिन इसी बीच फोन झपटने वाला आरोपी फरार हो गया लेकिन सिपाही ने स्कूटी सवार आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान हबीब पुत्र रहीश निवासी बुलंद दरवाजा, शास्त्री पार्क दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि जो स्कूटी आरोपी के पास थी वह भी चोरी की थी जिसे शास्त्री पार्क इलाके से चुराया गया था। पुलिस आरोपी से दूसरे चोर के बारे में कड़ाई से पूछताछ कर रही है और उसके बताये अनुसार छापेमारी भी कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox