दिल्ली पुलिस ने किया प्री-वर्चुअल जाॅब फेयर का आयोजन, 16 प्रतिष्ठित कंपनियां हुई शामिल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली पुलिस ने किया प्री-वर्चुअल जाॅब फेयर का आयोजन, 16 प्रतिष्ठित कंपनियां हुई शामिल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नाॅर्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली पुलिस ने छोटे-मोटे अपराधों में शामिल और अपराध की जिंदगी छोड़ चुके नाबालिग व सीसीएल युवाओं के लिए प्री-वर्चुअल जाॅब फेयर का आयोजन किया। इस जाॅब फेयर का आयोजन नाॅर्थ जिला में दिल्ली पुलिस के कमिश्नर एस एन श्रीवास्तवा व दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के निर्देशानुसार किया गया। इस आयोजन में पूरी दिल्ली से करीब 600 युवाओं ने भाग लिया। जाॅब फेयर का आयोजन 2 नवंबर से 4 नवंबर तक किया गया।
इस अवसर पर सीपी एस एन श्रीवास्तवा ने कहा कि बच्चों आप अपना पुराना जीवन भुलाकर एक नई शुरूआत करने जा रहे हो। इसके लिए मै आपके सुनहरे भविष्य की कामना करता हूं। मेरा ऐसा मानना है कि आपका भविष्य अब आपके हाथ में है और पूरी उम्मीद करता हूं कि आप सभी की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। इस जाॅब फेयर का आयोजन नाॅर्थ जिला के डीसीपी व युवा के डिप्टी नोडल अधिकारी अंटो अलफोंस की देखरेख में सिविल लाईनस अलीपुर रोड़ के गो मैस में किया गया। जाॅब फेयर तीन दिन तक चला जिसमें देष की 16 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लेकर युवाओं का इंटरव्यू व काउंसिलिंग की। कंपनियां चयनित होने वाले युवाओं को 16000 से 20000 हजार तक वेतन देगी। साथ ही युवाओं को एसी व रेफ्रीजिरेटर सर्विस, टेलरिंग, फिल्ड टेक्निशियन कम्पूयटर पेरीफेरी, डाटा इंटरी का भी प्रशिक्षण दिया गया। जाॅब फेयर के प्रथम सत्र में संयुक्त पुलिस आयुक्त व नोडल आफिसर डी सी श्रीवास्तवा ने वर्चुअल मिटिंग में अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए यह आयोजन बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप सभी एक अच्छी व इज्जत की जिंदगी जीने के हकदार है और पुलिस आप लोगों को अच्छी जिंदगी देने के लिए काम कर रही है। उन्होने युवाओं को वर्चुअल इंटरव्यू की जानकारी देते हुए विश्वास दिलाया कि जो भी युवा इस जाॅब फेयर में चयनित होगा उसे नौकरी जरूर मिलेगी और भविष्य में युवाओं की भलाई के लिए दिल्ली पुलिस इस तरह के जाॅब फेयर का आयोजन करती रहेगी।
इस आयोजन में जिला ज्युवेनाईल अधिकारियों ने भी भाग लिया। इस संबंध में डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि आयोजन पूरी तरह से सफल रहा और नाबालिगों व युवाओं ने पूरे उत्साह व विश्वास के साथ इसमे भाग लिया और अपनी सकारात्मक सोच प्रकट की। उन्होने कहा इस आयोजन में चयनित किये गये युवाओं को मंत्रणा के बाद सुचित किया जायेगा। और उन्हे प्रशिक्षित भी किया जायेगा। उन्होने कहा कि दिल्ली पुलिस समाज से भटके युवाओं को एक बेहतर जिंदगी देने के लिए प्रतिबद्ध है और इस तरह के आयोजन समय-समय पर दिल्ली पुलिस करती रही है। उन्होने आयोजन में भाग लेने के लिए सभी का आभार भी प्रकट किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox