जिम कार्बेट नेशनल पार्क में मृत मिले हाथी, जांच में जुटी टीम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/कालागढ़/जिम कार्बेट/नई दिल्ली/वेदपाल सिंह/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कार्बेट नेशनल पार्क की कालागढ़ वन रेंज की दक्षिणी ब्लाक के कंपार्टमेंट संख्या 4 में हाथी व उसके बच्चा मृत मिले है। उनके शवों को बाघों द्वारा खाये जाने को लेकर वन प्रशासन में हलचल मच गई। वहीं वन विभाग की टीम इसकी जांच में भी जुट गई है। हालांकि वन अधिकारियों ने किसी बाहरी हस्तक्षेप या वारदात की बात से इंकार किया है।
कार्बेट नेशनल पार्क में उस समय हड़कंप मच गया जब पार्क में मृत हाथियों के शवो को बाघों के द्वारा खाये जाने का मामला सामने आया। वन प्रशासन ने तुरंत जांच टीम बैठाकर मामले की जांच के आदेश दिये। इस संबंध मंे कार्बेट पार्क के उपप्रभागीय वनाधिकारी के एस खाती ने बताया कि पार्क में जगह-जगह कैमरा ट्रैप भी लगे हुए है जिनकी जांच टीम जांच करेगी और हाथी कैसे मरे इसका खुलासा करेगी। उन्होने पार्क में नये कैमरा ट्रैप भी लगाने के आदेश दिये है ताकि पूरी जानकारी मिल सके। गौरतलब है कि इस तरह की घटनाएं घने जंगलों के बीच खासकर टाईगर एवं हाथियों के बीच हो जाती है। वन विभाग को हमेशा ऐसी झड़पों को लेकर डर बना रहता है और टीम लगातार इस तरह की झड़पों को रोकने के लिए हाथियों व बाघों पर नजर भी रखती है लेकिन घने जंगल में यह काम काफी मुश्किल हो जाता है जिसपर कई बार ऐसी घटनायें सामने आ जाती है। इसी से वन महकमे ने मौके पर वन रक्षकों की एक टीम को तैनात किया हुआ। वन रक्षक इस पर नजर बनाए हुए हैं। यह घटना करीब पांच दिन पुरानी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox