त्यौहारों के चलते पूर्वांचल की जाने वाली सभी ट्रेनों में सीटें फुल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

त्यौहारों के चलते पूर्वांचल की जाने वाली सभी ट्रेनों में सीटें फुल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना काल में रेलवे के पहिए जरूर थमे हैं, लेकिन त्योहारों में घर जाने वालों की तादाद बढ़ गई है। दीपावली और छठ को लेकर पूर्वांचल की तरफ जाने वाली सभी ट्रेन अभी से ही फुल हो गई है। स्थिति यह है कि नियमित ट्रेन के नाम पर कोरोना में चल रही सभी मुख्य ट्रेनों में वेटिंग टिकट तक नहीं मिल रहा है। स्थिति यह है कि एसी कोच में भी जगह नहीं है। कई ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी दो सौ के पार चली गई है।
गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ रूट से बिहार जाने वाली कैफियत, श्रमजीवी, सप्तक्रांति, गोरखधाम, सत्याग्रह समेत कई ट्रेनों में नो रूम है। सुहेलदेव में 200 वेटिंग टिकट मिल रहा है तो वैशाली में 100 से अधिक वेटिंग है। इसी तरह दिल्ली से कोलकाता जाने वाली संपर्क क्रांति, पूर्वा हावड़ा एक्सप्रेस, राजधानी ट्रेन में वेटिंग टिकट ही मिल रहा है। इसी तरह डिब्रूगढ़ त्योहार स्पेशल, गोमती स्पेशल, दिल्ली-मालदा टाऊन स्पेशल, अवध-असम स्पेशल, शहीद स्पेशल, नीलांचल स्पेशल, मुजफ्फरपुर स्पेशल, आनंद विहार-लखनऊ समेत ज्यादा ट्रेनों में 100 से अधिक वेटिंग टिकट मिल रहा है। दिल्ली से गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, जयनगर, पटना, बेतिया, इलाहाबाद, कानपुर आदि की तरफ जाने वाली मुख्य ट्रेन में या तो नो रूम है या वेटिंग टिकट मिल रहे है।
रेलवे बोर्ड सीईओ विनोद कुमार यादव का कहना है कि ट्रेन में यात्रियों की संख्या की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। त्योहारों के दौरान अधिक भीड़ बढ़ती है तो क्लोन ट्रेन चलाकर यात्रियों की राह आसान की जाएगी। उन्होंने बताया कि त्योहारों को ध्यान में रख विशेष ट्रेनें चलाई गई है।
फिलहाल सभी ट्रेनें ट्रैक पर नहीं उतरेंगी
भारतीय रेलवे के ट्रैक पर प्रतिदिन करीब 13 हजार ट्रेन चलती है। लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए रेलवे ट्रैक पर 702 स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। त्योहारों को ध्यान में रखकर 450 स्पेशल ट्रेन चल रही है।
रेलवे बोर्ड के अनुसार एक नवंबर से न तो सभी ट्रेनों को चलाने की कोई योजना है और ना ही नई समय सारणी लागू करने की। कोरोना संक्रमण को देखते हुए फिलहाल स्पेशल ट्रेन ही चलेंगी। राज्य सरकार की पहल पर ही ज्यादा संख्या में ट्रेन पटरी पर उतरेंगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox