नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना काल में बंद अंतरराज्यीय बस सेवाएं एक बार फिर पटरी पर जल्द लौटेंगी। इसके लिए कश्मीरी गेट (आईएसबीटी) पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि मंगलवार से संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी एहतियातों के साथ सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। फेस्टिवल सीजन के नजदीक आने से दूसरे राज्यों से यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए अंतरराज्यीय बस सेवा दोबारा बहाल करने की मंजूरी मिल चुकी है।
पिछले करीब छह महीने से दूसरे राज्यों के लिए बस सेवाएं बंद हैं। इस वजह से यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि ट्रेन सेवाएं भी सीमित हैं। दो दिन पहले दिल्ली के उपराज्यपाल ने अंतरराज्यीय बस सेवाएं शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इसके बाद दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के आदेश पर सेवाएं शुरू करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया भी तय की जा चुकी हैं ताकि यात्रियों को सुरक्षित सफर का मौका मिल सके।


More Stories
विधायक नीलम कृष्ण पहलवान ने उजवा गाँव में चलाया वृक्षारोपण महाअभियान
नजफगढ़ ज़ोन को मिला नया नेतृत्व, जयवीर राणा बने चेयरमैन, सुषमा पवन राठी डिप्टी चेयरमैन!
US-India Trade Deal के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे किसानों को बहादुरगढ़ बॉर्डर पर रोका!
एनएचआरडीएफ के पांच दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण का समापन, 10 राज्यों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
”द्वारका पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी के तीन दोपहिया वाहन बरामद”
द्वारका पुलिस ने 350 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर को दबोचा!