नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- गुलाबी बाग पुलिस की पिकेट टीम ने दयाबस्ती चैक से एक कुख्यात स्नेचर व वाहन चोर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी से एक चोरी की स्कूटी व बटनदार चाकू बरामद किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है जबकि पहले से ही आरोपी 7 चोरी, लूट व स्नेचिंग व अवैध हथियार के मामलों में शामिल बताया जा रहा है।
नाॅर्थ जिला डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि गुलाबी बाग थाना की अंधा मुगल पिकेट पुलिस टीम ने एक स्नेचर व वाहन चोर को दयाबस्ती चैक से पकड़ा है। पिकेट टीम के सदस्य जब दयाबस्ती चैक पर किशनगंज मार्केट की तरफ जांच कर रहे थे तो किशनगंज की तरफ से एक सिलवर कलर की स्कूटी आई जिसपर बैठा शख्स पुलिस को देखकर स्कूटी को वापिस घुमाकर भागने लगा तो पुलिस ने उसका पीछा कर उसे दबौच लिया। पुलिस ने जब उससे स्कूटी के कागजात की जांच की तो पता चला की उक्त स्कूटी मौर्या एंक्लेव थाना क्षेत्र से चोरी की गई है। पुलिस ने स्कूटी को जब्त कर लिया और आरोपी की तलाशी तो उसके पास से एक बटनदार चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान आमीर पुत्र अनवर कुरैशी निवासी न्यू सीलमपुर दिल्ली के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में 7 मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।


More Stories
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि
नजफगढ़ में ड्रग्स माफियाओं के अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा
द्वारका में चल रहा सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर
खेती व किसान के हित में दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला सराहनीय थान सिंह यादव
नाइट रनर दिल्ली 2026 में बीआरजी का दबदबा