नजफगढ़ में जाम से निपटने के लिए थाना पुलिस व यातायात पुलिस की बड़ी कार्यवाही

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में जाम से निपटने के लिए थाना पुलिस व यातायात पुलिस की बड़ी कार्यवाही

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ फिरनी पर लगने वाले भीषण जाम के कारण आम जन की परेशानी को देखते हुए नजफगढ़ पुलिस जोन मंडल व यातायात पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए भारी संख्या में कानून तोड़ने वालों व अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्यवाही की । इस अभियान में पुलिस ने करीब 30 वाहनो को जब्त किया और 555 चालान अवैध पार्किंग के काटे गये।


नजफगढ़ फिरनी पर जाम की समस्या से आम जन ही नही बल्कि स्वयं पुलिस प्रशासन भी काफी आहत है। यहां तक मरीजों को ले जानी वाली एंबुलेंस भी अकसर जाम में फंसी दिखाई देती है। जिसे देखते हुए मंगलवार को लोकल पुलिस व यातायात पुलिस ने मिलकर संयुक्त अभियान चलाया। पुलिस ने नजफगढ़ फिरनी पर जाम की समस्या काफी विकट हो चली हैं। कोरोना काल के बाद से जैसे-जैसे जनजीवन सामान्य होता जा रहा है वैसे-वैसे जाम की समस्या भी बढ़ती जा रही है। हालांकि लोग लोकल पुलिस व यातायात पुलिस को इस समस्या के लिए जिम्मेदार मानते आये है। लोगों का आरोप है कि पुलिस रेहड़ी-पटड़ी वालों से मिली हुई है और मंथली लेती है वहीं यातायात पुलिस की देखरेख में फिरनी पर अवैध वाहन व ओवरलोड वाहन दौड़ते है। फिर भी पुलिस प्रशासन कुछ नही करता।
वहीं मंगलवार को पुलिस ने जाम के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध वाहनों, अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्यवाही की और फिरनी पर यातायात सुगम बनाने के लिए हर चैराहे पर पुलिस तैनात की गई। हालांकि पुलिस की इस कार्यवाही से भी लोग जाम में ही जूझते नजर आये। फिर भी नजफगढ़ पुलिस ने अवैध पार्किंग के नाम पर 411 वाहनों के चालान काटे और 30 वाहन जब्त किये। वहीे बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने भी 144 वाहनों के चालान अनाज मंडी, सुरखपुर मोड़ तथा सब्जी मंडी में काटे।
इस मौकें पर नजफगढ़ एसएचओ सुनील कुमार मित्तल व यातायात इंचार्ज सुनील कुमार यादव ने मिलकर मौके पर अभियान का संचालन किया। साथ ही यातायात पुलिस ने सार्वजनिक परिवहन सेवा का प्रयोग करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। एसएचओ सुनील कुमार ने कहा कि पुलिस समय-समय पर ऐसे अभियान चलाती रहती है। लोगों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह सड़क पर वाहन न खड़ा करे। पुलिस के इस अभियान की स्थानीय लोगों ने भूरी-भूरी प्रशंसा भी की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox