
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ थाना पुलिस ने एक एक्टिव व शातिर स्नेचर व लुटेरे को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस की रोको टोको टीम ने आरोपी को जयविहार के गंदा नाला से पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी से एक मोटरसाईकिल जब्त की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी पहले से चार मामलों में शामिल बताया जा रहा है।
द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि हवलदार अनूप, सोनू व सिपाही राजेन्द्र जब गन्दा नाला जयविहार पर गश्त कर रहे थे तो रोको टोको अभियान के दौरान उन्होने एक व्यक्ति को संदिग्ध हालात में देखा। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो वह सही जवाब नही दे पाया तो पुलिस ने बाईक की जांच की तो बाईक चोरी की निकली जो रनहोला थाना क्षेत्र से चुराई गई थी। इसपर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान रजत उर्फ पोपला पुत्र कंवरपाल निवासी जयविहार, फेस-1 नजफगढ़ के रूप में की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”