गुरूग्राम में बिजली मंत्री ने नगर निगम की 18 करोड़ 75 लाख रूपए की तीन परियोजनाओं की रखी आधारशिला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुरूग्राम में बिजली मंत्री ने नगर निगम की 18 करोड़ 75 लाख रूपए की तीन परियोजनाओं की रखी आधारशिला

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- हरियाणा सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में स्थानीय स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद भवन में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के बिजली मंत्री चैधरी रणजीत सिंह ने नगर निगम गुरूग्राम की तीन परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं के निर्माण पर लगभग 18 करोड़ 75 लाख रूपए की राशि खर्च की जाएगी।
बिजली मंत्री ने जिन तीन परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उनमें गांव मोहम्मदपुर झाड़सा व खांडसा में 45 एमएलडी के मेन पंपिंग स्टेशन के निर्माण पर लगभग 13 करोड़ 95 लाख रूपए की लागत आएगी। इसमें स्क्रीनिंग चैंबर, कलैक्शन टैंक आदि का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के अंतर्गत 400 एमएम तथा 800 एमएम आरसीसी पाईप की लगभग 8 किलोमीटर लम्बी सीवर लाईन भी डाली जाएगी। इस परियोजना के पूरा होने से गांव खांडसा व मोहम्मदपुर झाड़सा और आसपास के क्षेत्र में सीवर के पानी की समस्या का निदान होगा। इसमें 45 एमएलडी सीवरेज के गंदे पानी को कंटोल करके जीएमडीए की मास्टर सीवर लाईन द्वारा एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा। इस परियोजना से एनजीटी के आदेशानुसार बादशाहपुर ड्रेन में सीवर के गंदे पानी को डालने से निजात मिलेगी तथा उस गंदे पानी को एमपीएस द्वारा एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा।
बिजली मंत्री द्वारा रखी गई अन्य दो परियोजनाओं में गांव बालियावास तथा बंधवाड़ी में सामुदायिक केन्द्रों का निर्माण शामिल है। इनमें प्रत्येक के निर्माण पर लगभग 2 करोड़ 40 लाख रूपए खर्च किए जाएंगे। अर्थात दोनों सामुदायिक केन्द्रों के निर्माण पर कुल 4 करोड़ 80 लाख रूपए खर्च होंगे। इन दोनों सामुदायिक केन्द्रों के निर्माण को पूरा करने के लिए एक वर्ष की अवधि तय की गई है।
इस मौके पर बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद, सोहना के विधायक संजय सिंह, पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता, गुरूग्राम की मेयर मधु आजाद, सीनियर डिप्टी मेयर प्रोमिला गजेसिंह कबलाना, डिप्टी मेयर सुनीत यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़, वरिष्ठ भाजपा नेता गोपीचंद गहलोत, निगम पार्षद कुलदीप यदव, महेश दायमा, आरएस राठी व सुनील कुमार, नगर निगम गुरूग्राम के आयुक्त विनय प्रताप सिंह, जिला उपायुक्त अमित खत्री, नगर निगम गुरूग्राम के चीफ इंजीनियर रमन शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox