पुलिस ने 24 घंटें में हत्या की कोशिश में वांछित अपराधियों को पंहुचाया सलाखों के पीछे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पुलिस ने 24 घंटें में हत्या की कोशिश में वांछित अपराधियों को पंहुचाया सलाखों के पीछे

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- तीमारपुर थाना पुलिस व साइबर सैल नाॅर्थ जिला टीम ने संयुक्त कार्यवाही में हत्या की कोशिश में वांछित दो आरोपियों को 24 घंटे अंदर आगरा से पकड़कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों से एक देसी कट्टा व एक वारदात में शामिल मोटरसाईकिल बरामद की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
नाॅर्थ जिला डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि 25 अक्तुबर को तीमारपुर पुलिस को पत्राचार विद्यालय, लखनउ रोड़ के पास गोली चलने की सूचना पीसीआर के माध्यम से मिली थी। जिसमें प्रोविजनल स्टोर के मालिक विरेन्द्र ने शिकायत की थी कि मोटरसाईकिल पर तीन लोग आये और उसपर गोली चलाकर फरार हो गये। पीड़ित को एक गोली उसके सिर में बाई तरफ लगी थी जिसके चलते पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हे ढूंढ़ने की कार्यवाही आरंभ की। तीमारपुर एसएचओ पी एस नेगी ने साइबर सेल से एसआई रोहित व मनमीत तथा एसआई अशोक कुमार, हवलदार प्रदीप कुमार व सिपाही आकाश की टीम बनाकर आरोपियों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी। टीम ने वारदात स्थल से अपनी जांच व कार्यवाही आरंभ की। इस पूरे मामले पर एसीपी तीमारपूर सुरेश चंद टीम को गाईड करते रहे। टीम की काफी कोशिशों के बाद आरोपियों की पहचान हो पाई और पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपियों को यूपी के आगरा से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी राहुल उर्फ इंद्रजीत ने बताया कि वह तीमारपुर थाने का बीसी है और क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाने के लिए लोगों को डरा रहा था लेकिन विरेन्द्र व उसकी परिजन उसके आड़े आ रहे थे जिसके लिए वह विरेन्द्र को मारकर अपना रास्ता साफ करना चाहता था इसके लिए उसने अपने एक सहयोगी रवि उर्फ बंगाली की भी मदद ली। उसने बताया कि यह घटना 2007 की है इसमें एक पुलिस रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। इसमें तीसरा साथी हेमन्त था। पुलिस हेमन्त की तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान इंद्रजीत उर्फ राहुल पुत्र सहदेव निवासी पत्राचार विद्यालय झुग्गी बस्ती, तीमारपुर व रवि उर्फ बंगाली निवासी पत्राचार विद्यालय झुग्गी बस्ती तीमारपुर के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि इंद्रजीत पहले से 6 मामलों में शामिल रहा है और रवि के खिलाफ 11 मामले दर्ज है। पुलिस उसे बीसी बनाने की कार्यवाही कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox