लो ब्लड प्रेशर में न बरते लापरवाही तुरंत करे 5 चीजों का इस्तेमाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लो ब्लड प्रेशर में न बरते लापरवाही तुरंत करे 5 चीजों का इस्तेमाल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- हम सभी हाई ब्लड प्रेशर के खतरों से वाकिफ रहते हैं, लेकिन कभी लो ब्लड प्रेशर को गंभीरता से नहीं लेते। लो ब्लड प्रेशर भी हमारे लिए उतना ही खतरनाक है जितना हाई ब्लड प्रेशर। इसके लिए चिकित्सा विशेषज्ञों ने तुरंत 5 चीजों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
इस संबंध में खेड़ा डाबर चरक संस्थान के उपनिदेशक डा. एन आर सिंह ने कहा कि कई बार हम चक्कर खाकर गिर जाते हैं, या फिर चलते फिरते आंखों के नीचे अंधेरा आने लगता है, बेहोशी में हाथ-पैर ठंडे पड़ने लगते है। हम अपनी इस स्थिति को नजरअंदाज कर देते है। लेकिन आप जानते हैं ये सब परेशानियां लो ब्लड प्रेशर की वजह से होती है। लो ब्लड प्रेशर हार्ट अटैक और स्ट्रॉक का खतरा बढ़ा सकता है। इतना ही नहीं लो ब्लड प्रेशर दिमाग को भी प्रभावित करता है, यहां तक की इसकी वजह से इनसान की मौत भी हो सकती है।
लो ब्लड प्रेशर दवाईयों के साइड इफेक्ट, गंभीर चोट, डायबिटीज और खान-पान की वजह से हो सकता है। अगर आपको इस तरह की कोई शिकायत रहती है तो आप सबसे पहला अपना ब्लड प्रेशर नियामित रूप से नोट करें और ऐसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें जिससे आपका ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहें। आइए जानते हैं कि आप किन 5 चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें जिनसे आपका लो ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहे।
जब हम पानी कम पीते हैं तो बॉडी में रक्त की मात्रा कम हो जाती है और ब्लड प्रेशर कम होने लगता है। अक्सर डॉक्टर हमें दिन में कम से कम दो लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं। गर्मी के दिनों में या फिर एक्सरसाइज के बाद आपको पानी का ज्यादा सेवन करना चाहिए। आप पानी के अलावा जूस का भी सेवन कर सकते हैं।
लो बीपी में आंवला खाना भी फायदेमंद होता है। इसके लिए बस आप एक कप आंवले के रस में एक चम्मच शहद मिलाएं और उसे पी लें। ऐसा करने से आपको जल्दी राहत मिलेगी। इसके अलावा आप आंवले का मुरब्बा भी खा सकते हैं।
नमक वाले खाद्य पदार्थ आपका लो ब्लड प्रेशर बढ़ाने में मददगार साबित होते है। नमक के अच्छे स्रोतों में जैतून, पनीर, और डिब्बाबंद सूप या टूना शामिल हैं। आप अपनी पसंद के मुताबिक इन चीजों को अपने भोजन में शामिल कर सकते है। आप अपने खाने में समुद्री नमक का भी इस्तेमाल कर सकते है
कॉफी और कैफीनयुक्त चाय ब्लड प्रेशर को बढ़ाने में सहायक है। जैसे ही आपको महसूस होने लगे की आपका बीपी कम हो रहा है वैसे ही आप एक कप कॉफी पीएं। कॉफी तुरंत ही ब्लड प्रेशर इंप्रूर करती है।
विटामिन बी 12 से भरपूर खाद्य पदार्थों में अंडे, चिकन, मछली और कम वसा वाले डेयरी उत्पाद जैसे छाछ शामिल है। विटामिन बी 12 शरीर में स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन करने में मदद करता है। इस विटामिन की कमी से एनीमिया हो सकता है, जो ब्लड प्रेशर को कम करता है। इसकी वजह से शरीर के कई अंग क्षतिग्रस्त हो सकते है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox