महाराष्ट्र में बीजेपी को बड़ा झटका, पार्टी के वरिष्ठ नेता एकनाथ खड़से ने दिया इस्तीफा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महाराष्ट्र में बीजेपी को बड़ा झटका, पार्टी के वरिष्ठ नेता एकनाथ खड़से ने दिया इस्तीफा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मुंबई/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- महाराष्ट्र बीजेपी को उस समय बड़ा झटका लगा जब पार्टी के एक वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया। एकनाथ खडसे फडणवीस सरकार में मंत्री रह चुके हैं। कहा जा रहा है कि काफी समय से बीजेपी से वो नाराज चल रहे थे। उनके बेहद करीबी सूत्रों का कहना है कि खडसे के मुताबिक पार्टी में रहने का अब कोई औचित्य नहीं है। खड़से आज शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस्तीफे का एलान करेंगे।
बता दें कि दो दिन पहले ही महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने कहा था कि एक नाथ खड़से इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने कहा था कि मुझे विश्वास है कि एकनाथ खड़से, जो एक वरिष्ठ नेता हैं, बीजेपी में बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि कोई अगर पार्टी छोड़ता है तो मुझे इस्तीफा भेजता है, लेकिन अभी तक प्रदेश अध्यक्ष को किसी भी नेता का इस्तीफा नही मिला है। हालांकि महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले कुछ हफ्ते से ऐसी खबरें थीं कि एकनाथ खडसे एनसीपी में शामिल हो सकते हैं। उस समय इसे सिर्फ कयास बताया गया लेकिन अब इस्तीफे की खबर के बाद, इस बात के आसार और प्रबल हो गए हैं कि खडस एनसीपी ज्वाइन कर सकते हैं। साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में खडसे को पार्टी ने टिकट नहीं दिया था। इस बात से नाराज खडसे ने देंवेंद्र फडणवीस और गिरीश महाजन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। खडसे ने कहा था कि कुछ लोग मेरा राजनीतिक करियर खत्म करना चाहते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox