कांग्रेस के बाद लोजपा ने भी जारी किया घोषणा पत्र, बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का दिया नारा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कांग्रेस के बाद लोजपा ने भी जारी किया घोषणा पत्र, बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का दिया नारा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पटना/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होते ही सभी पार्टियों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए अपना घोषणा पत्र जारी करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) और कांग्रेस ने बुधवार को पटना में अपना घोषणा पत्र जारी किया। बिहार में पहले चरण के लिए 28 अक्तूबर को चुनाव होने हैं।
घोषणापत्र जारी करते हुए लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, मौजूदा मुख्यमंत्री को देखकर मुझे आश्चर्य होता है कि आप किस तरह से जातीयता को बढ़ावा देते हैं। जो व्यक्ति खुद सांप्रदायिकता को बढ़ावा देता हो, उसके नेतृत्व में बिहार के विकास की कल्पना करना उचित नहीं है।  उन्होंने कहा, आज बिहार विधानसभा चुनाव के लिए हमारी पार्टी के घोषणा पत्र को जारी करने के साथ मैंने बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के अपने दृष्टिकोण को सामने रखा, जो विभिन्न समस्याओं का समाधान करेगा जो बिहार के लोग सामना कर रहे हैं।
लोजपा अध्यक्ष ने कहा, अगर गलती से मौजूदा मुख्यमंत्री पुनः इस चुनाव में जीत जाते हैं तो हमारा प्रदेश हार जाएगा। हमारा प्रदेश पुनः बर्बादी की कगार पर जाकर खड़ा हो जाएगा। वहीं, चिराग पासवान ने पटना में घोषणा पत्र जारी करने से पहले अपनी मां का आशीर्वाद लिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox