नजफगढ़ भवन विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर, शिकायत के बावजूद भी अवैध निर्माण पर नही हो रही कार्यवाही

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ भवन विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर, शिकायत के बावजूद भी अवैध निर्माण पर नही हो रही कार्यवाही

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ निगम जोन के भवन विभाग में भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों ने सारी हदे पार कर दी है। रोशनपुरा वार्ड के तहत नजफगढ़-गुरूग्राम मार्ग पर एसबीआई बैंक के समीप अवैध निर्माण बदस्तूर जारी है। हालांकि इस मामले में एमसीडी के भवन विभाग के ईई व जेई को शिकायत दी जा चुकी है लेकिन फिर भी अवैध निर्माण के खिलाफ कोई कार्यवाही नही हुई है। विभागिय लापरवाही का आलम यह है कि अवैध निर्माण के खिलाफ कार्यवाही करने की बजाये, अधिकारी शिकायतकर्ता पर ही आरोपी से रंजिश रखने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं शिकायतकर्ताओं को शिकायत वापस लेने व जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।

इस मामले में शिकायतकर्ता सन्नी सांगवान ने बताया कि उन्होने नजफगढ़ निगम जोन के भवन अधिकारी ईई एच एस मीणा व जेई राजेन्द्र मीणा को 9 अक्तुबर को अवैध निर्माण के खिलाफ फोटों के साथ लिखित शिकायत दी थी। जिसका शिकायत नंबर 1608 है। लेकिन अभी तक भवन विभाग की तरफ से कोई कार्यवाही नही की गई है जबकि शिकायत को 12 दिन हो चुके है और गत रविवार को अवैध निर्माण के तहत उक्त प्रापर्टी पर आरोपियों ने लैंटर भी डाल दिया है। शिकायतकर्ता सन्नी का कहना है कि भवन विभाग के अधिकारी आरोपी से मिले हुए है और अधिकारी पैसे लेकर अवैध निर्माण करवा रहे हैं। जिसे देखते हुए अब शिकायतकर्ता ने डीसी निगम, एसडीएम व निगम कमिशनर सिविक सैंटर को भी अधिकारियों के खिलाफ शिकायत कर दी है। अब देखना यह है कि क्या डीसी नजफगढ़ निगम जोन इस मामले कार्यवाही करते है या नही या फिर वह भी भ्रष्टाचार में शामिल हो चुके हैं। गौरतलब है कि नजफगढ़ निगम जोन के भवन विभाग में अवैध निर्माण को लेकर भ्रष्टाचार व्याप्त है। अधिकारी पैसे लेकर धड़ल्ले से निर्माण करवा रहे हैं। और जो लोग पैसा नही देते उनके खिलाफ पुलिस व निगम अधिकारी कार्यवाही की संतुति की देते हैं। अर्थात् पुलिस व निगम मिलकर अवैध निर्माण अवैध कमाई करने में जुटे हैं। और आला अधिकारी इस और से आंखें मूुदे बैठे है। लोगों का तो यह भी आरोप है कि अवैध निर्माण व अवैध कालोनियों का पैसा नीचे से लेकर ऊपर तक जाता है जिसकारण इन मामले में कोई कार्यवाही नही हो रही है। शिकायतकर्ता का कहना है कि अगर इस मामले में कार्यवाही नही हुई तो वह अधिकारियों को कोर्ट में घसीटेंगे। उनका कहना है कि प्रशासन में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण नजफगढ़ का स्वच्छ वातावरण काफी प्रदुषित हो चुका है और नजफगढ़ पूरी तरह से स्लम में बदलता जा रहा हैं। जो हमारे बच्चों के लिए जहर का काम कर रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox