द्वारका स्पेशल स्टाफ ने नजफगढ़ लूट का मामला सुलझाया, तीन शातिर आरोपी किये गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका स्पेशल स्टाफ ने नजफगढ़ लूट का मामला सुलझाया, तीन शातिर आरोपी किये गिरफ्तार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका स्पेशल स्टाफ टीम ने नजफगढ़ में एक व्यापारी से हुई दिन दहाड़े 2.40 लाख रूपये की लूट का मामला सुलझाते हुए तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई रकम में से 2.20 लाख नगद, एक आधुनिक पिस्टल, एक देसी कट्टा व एक नकली पिस्टल के साथ-साथ पांच जिंदा कारतूस बरामद किये है। पुलिस का कहना है कि आरोपी वारदात के बाद पुलिस को धोखा देने के लिए वाहनों की अदला-बदली भी करते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 18 अक्तुबर को नजफगढ़ से एक व्यापारी से 2.40 लाख रूपये लूटने की सूचना पुलिस को मिली थी। लेकिन आरोपी लूट की वारदात के बाद गायब हो गये। जिसे देखते हुए डीसीपी ने इस मामले को स्पेशल स्टाफ को सौप दिया। स्पेशल स्टाफ टीम के निरिक्षक नवीन कुमार, एसआई हरीसिंह, रंजीव त्यागी, एएसआई जयबीर, उमेश कुमार, हंस कुमार, सिपाही कुलभूषण, संदीप, जगदीश व रवि की टीम ने एसीपी विजय सिंह के मार्ग निर्देशन में काम करते हुए आरोपियों को पकड़ने की कार्यवाही शुरू की। टीम ने क्षेत्र के सीसीटीवी, स्थानीय जानकारी, खबरियों से मिली जानकारी को जोड़कर मामले की जांच की तो तीन युवकों की पहचान की गई लेकिन दूसरे सीसीटीवी में तीनो युवक गाायब मिले। यानी आरोपी पुलिस को गाड़ियों की अदला-बदली कर चकमा दे रहे थे। 20 अक्तुबर को पुलिस को आरोपियों के साई बाबा मंदिर नजफगढ़ के पास होने की जानकारी मिली तो टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए तीनों को पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने शिकायतकर्ता से उनकी पहचान कराई और वारदात के दौरान पहने कपड़े भी बरामद कर लिये। पुलिस आरोपियों से वारदात में शामिल बाईक व कार भी जब्त कर ली है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान मुकेश कुमार ठाकुर पुत्र पलविन्द्र ठाकुम निवासी ईस्ट कृष्णा विहार नजफगढ़, अभिषेक उर्फ अभी पुत्र राजेश निवासी गली नंबर 4 गोपाल नगर नजफगढ तथा प्रिंस पुत्र सुरेश कुमार निवासी न्यू हीरा पार्क, लोहिया पार्क दिचाउं रोड़ नजफगढ़ के रूप में की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि अरोपी अपनी गर्लफ्रेंडों के साथ मौजमस्ती के लिए लूटपाट करते थे। और हर बार नया तरीका अपनाते थे ताकि पुलिस की पकड़ से बचे रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox