दिवाली पर उत्तर प्रदेश सरकार की सौगात: 24 घंटे बिजली, मुफ्त गैस सिलेंडर और कर्मचारियों को बोनस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिवाली पर उत्तर प्रदेश सरकार की सौगात: 24 घंटे बिजली, मुफ्त गैस सिलेंडर और कर्मचारियों को बोनस

उत्तर प्रदेश/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  दिवाली का त्योहार हिन्दू धर्म के सबसे बड़े और खास त्योहारों में से एक है, जिसका सभी बेसब्री से इंतजार करते हैं। यह त्योहार केवल पटाखे फोड़ने का ही नहीं, बल्कि उपहार और शुभकामनाओं के आदान-प्रदान का भी समय है। इसी अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बार सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता के लिए भी कुछ विशेष तोहफे देने का ऐलान किया है।

24 घंटे बिजली की सौगात
योगी सरकार ने दिवाली के मद्देनजर 24 घंटे बिजली देने का ऐलान किया है, जो 19 दिनों तक बिना किसी कटौती के जारी रहेगी। यह व्यवस्था 28 अक्टूबर से लेकर 15 नवंबर तक लागू रहेगी। इस दौरान ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में एक मिनट के लिए भी बिजली कटौती नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी पॉवर कॉर्पोरेशन को इसके लिए तैयारी करने के आदेश दिए हैं, ताकि दिवाली के दौरान लोगों को बिजली की कोई समस्या न हो और त्योहार का आनंद भली-भांति मना सकें।

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलेंडर
इसके साथ ही, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली के मौके पर उज्ज्वला योजना के सभी लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलेंडर देने का भी ऐलान किया है। यह गैस सिलेंडर दिवाली से पहले ही दिया जाएगा। इस बारे में सीएम योगी ने सभी गैस एजेंसियों को अपनी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं। दिवाली के दौरान यात्रा के बढ़ते दबाव को देखते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि खराब स्थिति वाली बसों का संचालन नहीं किया जाए, जिससे लोगों की यात्रा सुरक्षित और आरामदायक बनी रहे।

सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा
इससे पहले, योगी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान किया था। इसके तहत सभी पूर्णकालिक अराजपत्रित और राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण कर्मचारियों को बोनस प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्राविधिक शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों, राजकीय विभागों और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी इस बोनस का लाभ मिलेगा। यह बोनस वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए दिया जाएगा, जिससे दिवाली के इस खुशी के अवसर पर कर्मचारियों को आर्थिक संबल प्राप्त हो।

उत्तर प्रदेश सरकार के इन प्रयासों से दिवाली के इस शुभ अवसर पर आम जनता और सरकारी कर्मचारियों को आर्थिक राहत और खुशियों का लाभ प्राप्त होगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox