
मानसी शर्मा /- कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की परेशानियां बढ़ती ही जा रही है। कनाडा में भारत के उच्चायुक्त रहे संजय कुमार वर्मा का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने द्विपक्षीय राजनीतिक संबंधों को बर्बाद कर दिया है।
इसका एक कारण ये भी हो सकता है कि कनाडा ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में भारत के साथ कोई साक्ष्य साझा नहीं किया है। इस मामले में बढ़ते विवाद को देखते हुए भारत सरकार ने कनाडा से अपने उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा व अन्य अधिकारियों को वापस बुलाने का निर्णय लिया था।
चौथी बार चुनाव न लड़ने की मांग
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को इस वक्त अपनी ही पार्टी के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि उनकी पार्टी लिबरल के सांसद अब उनसे चौथी बार चुनाव न लड़ने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए पार्टी के सांसदों ने उन्हें इस मामले में फैसला करने के लिए 28 अक्टूबर 2024 तक का समय दिया है।
इस्तीफा देने की उठी मांग
आपको बता दें, जस्टिन ट्रूडो की पार्टी लिबरल के सांसद अब उनसे चौथी बार चुनाव न लड़ने की मांग कर रहे हैं। वहीं इससे पहले उन्हें पद से हटाने की मांग पर करीब 20 सांसदों ने हामी भरी थी। लेकिन इस मांग पर ट्रूडो ने कहा कि लिबरल्स मजबूत और एकजुट हैं।
कनाडा के न्यूफाउंडलैंड से लिबरल सांसद केन मैकडोनाल्ड ने भी ट्रूडो को हटाने वाले पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि’उनके कई सहकर्मी ऐसे हैं जो आगामी चुनाव लड़ना चाहते हैं। लेकिन खराब मतदान संख्या और लिबरल्स की गिरती लोकप्रियता के कारण घबराए हुए हैं।’





More Stories
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने हांगकांग से वियतनाम के रास्ते भारत लाए जा रहे सैन्य व रक्षा श्रेणी के 10 ड्रोन बरामद
क्या समाजवादी पार्टी को फिर चोट देगी बीजेपी?
4×400 मीटर रिले में बेटियों का कमाल
चोरी की कार बेचने गुरुग्राम जा रहा आरोपी दबोचा, पुलिस ने वाहन किया बरामद
दिल्ली थप्पड़ कांड: MCD सदन में AAP पार्षदों का हंगामा, बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
4 महीने रोक दो लकड़ी से अंतिम संस्कार’, गाड़ियाें के धुएं से घुटती दिल्ली पर BJP पार्षद का गजब प्लान