
मानसी शर्मा /- शुक्रवार को पाकिस्तान में आतंकी हमला हुआ है। ये हमला अफगान सीमा के एक चेक पोस्ट के पास हुआ, जिसमें 10 पुलिसकर्मी मारे गए। जबकि 7 अन्य जवान घायल हो गए है। ये हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में हुआ। एक रिपोर्ट के अनुसार, लगभग एक घंटे तक भीषण गोलीबारी हुई।
मिली जानकारी के अनुसार, 20-25 आतंकियों ने फ्रंटियर कांस्टेबुलरी पोस्ट को निशाना बनाया। पाकिस्तान तालिबान को तहरीक-ए-तालिबान के नाम से भी जाना जाता है। बता दें, अफगानिस्तान में जब से तालिबान सत्ता में आया है तब कि से पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियां बढ़ गई है। आतंकी सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर हमला कर रहे हैं।
TTP समूह ने ली इस हमले की जिम्मेदारी
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए अपने बयान में कहा कि यह हमला वरिष्ठ नेता उस्ताद कुरैशी की हत्या का बदला था। पाकिस्तान की सेना ने गुरुवार को एक बयान दिया था। जिसमें कहा कि अफगानिस्तान की सीमा से लगे बाजार में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक अभियान में नौ लोगों में कुरैशी भी शामिल था। पाकिस्तान का कहना है कि TTP अफगानिस्तान को बेस के रूप में इस्तेमाल करता है। हालांकि तालिबान इससे इनकार कर रहा है।
आपको बता दें, अफगानिस्तान में तालिबान के 2021 में सत्ता में लौटने के बाद से पाकिस्तान में ऐसे हमलों की तादाद बढ़ती जा रही है। तालिबान के पाकिस्तानी आतंकी ज़्यादातर सुरक्षा बलों को ही अपना निशाना बनाते है। इससे पहले अगस्त में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आतंकवादियों ने पुलिस टीम पर रॉकेट से हमला कर दिया था। जिसमें 11 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। आतंकियों ने कई पुलिसकर्मियों को बंधक भी बना लिया था।





More Stories
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा; 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
इजरायल में बहुमत से दूर नेतन्याहू, अरब पार्टियां बनीं ‘किंगमेकर’; 19 सीटों से कैसे तय होगा बेंजामिन का भविष्य?
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,