सीटें नहीं मिलने के बावजूद संजय निषाद क्यों BJP को दे रहे समर्थन, सामने आई ये वजह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीटें नहीं मिलने के बावजूद संजय निषाद क्यों BJP को दे रहे समर्थन, सामने आई ये वजह

मानसी शर्मा /-  यूपी उपचुनाव में सीटें न मिलने के बावजूद निषाद पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ अपने गठबंधन को बनाए रखने की घोषणा की है। निषाद पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भले ही उनकी पार्टी को कोई सीट नहीं दी, लेकिन निषाद पार्टी सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन करेगी। यह जानकारी उन्होंने अपने सरकारी आवास पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में मीडिया के सामने रखी।

आरक्षण को लेकर निषादों में नाराजगी

संजय निषाद ने आरक्षण के मुद्दे पर भी बात की और कहा कि निषाद समुदाय में इस विषय को लेकर गुस्सा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में उन्हें एक तरह का आरक्षण प्राप्त है, जबकि यूपी में स्थिति अलग है। इस मामले पर निषाद पार्टी ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा की है और दीपावली के बाद इस मुद्दे पर एक और बैठक आयोजित करने की योजना है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि जब वह सांसद थे, तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संसद में निषादों के मुद्दे को उठाया था।

संजय निषाद ने यह भी बताया कि जैसे कांग्रेस ने एक बड़े दल होते हुए यूपी के छोटे दल समाजवादी पार्टी के लिए त्याग किया, वैसे ही उनकी पार्टी ने छोटे दल होते हुए भी भाजपा के लिए अपना समर्थन दिया है। उन्होंने 27 के खेवन हार वाले होर्डिंग पर मुस्कुराते हुए कहा कि यह कार्यकर्ताओं द्वारा लगाया गया है।

इससे पहले, यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि निषाद पार्टी पूरे राज्य में भाजपा के साथ मिलकर काम कर रही है, क्योंकि वे एक गठबंधन में हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में विपक्ष को हार का सामना करना पड़ेगा। ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान निषाद समाज ने जो अनुभव किए, उन्हें वे कभी नहीं भूलेंगे और न ही माफ करेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox