सत्तईस का खेवनहार… BJP कार्यालय के बाहर संजय निषाद की पोस्टरबाजी, NDA में सब ठीक होने का दिया संदेश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सत्तईस का खेवनहार… BJP कार्यालय के बाहर संजय निषाद की पोस्टरबाजी, NDA में सब ठीक होने का दिया संदेश

मानसी शर्मा /-   उत्तर प्रदेश में इन दिनों जमकर राजनीतिक पोस्टरबाजी हो रही है। भले ही यूपी के 9 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है लेकिन माहौल विधानसभा चुनाव जैसा बना हुआ है। सभी दलों के नेता के इस उपचुनाव से आगे का रास्ता मजबूत करने में लगे हैं। समाजवादी पार्टी की ओर से सांसद अखिलेश यादव को सत्ताइस का सत्ताधीश बताया जा रहा है तो अब संजय निषाद को लेकर भी लखनऊ के सड़को पर पोस्टर लग गए हैं। जिसमें उन्हें सत्तईस का खेवनहार बताया गया है। साथ ही पोस्टर पर “जय निषाद राज- जय श्री राम”के नारे भी लिखे हैं।

गौरतलब है कि यूपी उपचुनाव के दौरान संजय निषाद ने 10 में से दो सीटें लड़ने की इक्षा जताई थी। हालांकि, भाजपा ने 9 में से 8 सीटों पर खुद के प्रत्याशी उतार दिए। इससे संजय निषाद के भीतर नाराजगी भी दिखी। उन्होंने भाजपा के शिर्ष नेतृत्व से भी इस बारे में चर्चा की थी। शुक्रवार को संजय निषाद ने खुद सामने आकर यह साफ कर दिया कि वो सभी 9 उपचुनाव पर प्रचार करेंगे और NDAउम्मीदवारों को जीत दिलाएंगे।

पोस्टर लगाकर दिया संदेश

दिलचस्प बात ये है कि संजय निषाद की ये तस्वीर लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर लगाई है। इस तस्वीर को लगाने के पीछे NDAके मजबूत होने का संदेश दिया जा रहा है। इस पोस्टर में संजय निषाद के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित बीजेपी के बड़े नेताओं की तस्वीर भी लगी है। इस पोस्टर को निषाद पार्टी के प्रवक्ता अजय सिंह ने लगवाया है। दरअसल, मंझवा और कटेहरी विधानसभा सीट पर निषाद पार्टी ने अपना दावा ठोका था। लेकिन भाजपा ने इस सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। जिससे माना जा रहा था कि NDAके अंदर नाराजगी है। इस पोस्टर को लगा कर प्रदेश को राजनीतिक संदेश दिया गया है कि NDAएक है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox