इस बार धनतेरस पर बन रहे हैं कई दुर्लभ संयोग, जानिए इस दिन के शुभ कार्य और मुहूर्त

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इस बार धनतेरस पर बन रहे हैं कई दुर्लभ संयोग, जानिए इस दिन के शुभ कार्य और मुहूर्त

मानसी शर्मा /-   फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। दीवाली के लिए अब बस कुछ ही दिन का समय रह गया है। धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। धनतेरस दो शब्दों से बना है- धन और तेरस। जिसमें धन का मतलब संपत्ति और समृद्धि है और तेरस का अर्थ हिंदू कैलेंडर की 13वीं तिथि है। हिंदू पंचांग के अनुसार, धनतेरस का त्योहार कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इसलिए इसे ‘धन त्रयोदशी’ के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार खुशहाली, समृद्धि और सेहतमंद जीवन का प्रतीक माना जाता है।

इस दिन भगवान धन्वंतरि आरोग्यता के देवता हैं। साथ ही यह दिन कुबेर और लक्ष्मी माता की पूजा के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है। इनकी पूजा-अर्चना करने से अच्छी सेहत और रोगों से मुक्ति मिलती है। इस बार धनतेरस पर धन वृद्धि का दुर्लभ संयोग बन रहा है।

धनतेरस का शुभ मुहूर्त

धनतेरस की त्रियोदशी तिथि 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से शुरू हो जाएगी। जिसका समापन 30 अक्टूबर दोपहर 1 बजकर 15 मिनट खत्म होगा।

इस दिन प्रदोष काल शाम 5 बजकर 38 मिनट से रात 8 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।

धनतेरस के लिए 29 अक्टूबर को गोधूलि काल शाम 6 बजकर 31 मिनट से रात 8 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।

धनतेरस पर बन रहा दुर्लभ संयोग

इस बार धनतेरस पर 100 साल बाद कई दुर्लभ संयोग बन रहे है। इस दिन इंद्र योग, त्रिपुष्कर योग, लक्ष्मी नारायण योग, त्रिग्रही योग, शश महापुरुष राजयोग जैसे कुल 5 शुभ संयोग बन रहे हैं। इस दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है.

इंद्र योग: 28 अक्टूबर 2024, सुबह 6.48 – 29 अक्टूबर 2024, सुबह 07.48

त्रिपुष्कर योग: 06.31 – सुबह 10.31 (29 अक्टूबर)

धनतेरस पर क्या करना चाहिए?

धनतेरस के दिन सोना, चांदी, बर्तन, गहने, वाहन, संपत्ति, घर, या अन्य कीमती सामान खरीदने का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन जो भी चीजें खरीदी जाती हैं, वह घर में समृद्धि और धन का आगमन करती हैं।
घर के मुख्य दरवाजे पर यमदेव देवता का ध्यान करके दक्षिण दिशा पर दीपक स्थापित करें। इससे अकाल मृत्यु का भय नहीं होता है।
इसके अलावा आप दक्षिणावर्ती शंख, नमक, धनिया, धातु का बर्तन जरुर खरीद सकते है। इससे सुख-सौभाग्य और अच्छा स्वास्थ मिलता है।
धनतेरस पर क्या नहीं करना चाहिए?

धनतेरस के दिन किसी से न कर्ज लेना चाहिए और ना ही कर्ज देना चाहिए।
इस दिन अशुद्ध स्थानों पर पूजा नहीं करनी चाहिए।
इसके साथ ही क्रोध और नकारात्मकता से दूर रहना चाहिए।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox