नेहरू युवा केंद्र दक्षिण-पश्चिम ने चलाया संविधान उदेशिका दिवार अभियान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नेहरू युवा केंद्र दक्षिण-पश्चिम ने चलाया संविधान उदेशिका दिवार अभियान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ स्थित नेहरू युवा केंद्र जिला दक्षिण-पश्चिम कार्यालय में संविधान उदेशिका दीवार का अनावरण नजफगढ़ मैट्रो न्यूज के प्रधान संपादक शिव कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर केंद्र के जिला समन्वयक एसपी सिंह, सुरेन्द्र बोकन, एनवाईवी शबनम, धनपत सिंह, सुन्दर सैनी व नजफगढ़ मैट्रो न्यूज पेपर की संपादक व माता मूर्ति देवी महिला मंडल की अध्यक्षा भावना शर्मा भी मौजूद रही।
इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि भारत के संविधान के विश्व के श्रेष्ठ संविधानों में से एक है। इसमें प्रजातन्त्र की भावना कूट-कूटकर भरी है। संविधान के तहत एक व्यक्ति के आम अधिकार क्या होते है और उसके लिए नागरिकों का क्या कर्तव्य है। इसी के बारे में उदेशिका दीवार अभियान के तहत सरकार आम आदमी के साथ-साथ देश के युवाओं को जानकारी देना चाहती है। हमे अपने संविधान व अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने होगा तभी हम अपने आपको व देश के हर नागरिक को सुरक्षित रख पायेंगे। इस अवसर पर एनवाईके के जिला समन्वयक एसपी सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार ने इस योजना की शुरूआत की है। हम 26 नवंबर 2019 से 26 नवंबर 2020 तक संविधान दिवस की वर्षगांठ मना रहे है। जिसके तहत गांव-गांव व शहर-शहर संविधान व मौलिक अधिकारों को पंहुचाना ही सरकार का एकमात्र लक्ष्य है। इसके लिए सरकार प्रत्येक जिले में नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से युवा संगठनों व समुदायों के तहत युवाओं को जोड़कर अभियान के इस संदेश को प्रत्येक नागरिक तक पंहुचाना चाहती है। अभियान के तहत कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यालय के कर्मियों ने संविधान पटिका उदेशिका पर अपने हस्ताक्षर किये और अपने मौलिक अधिकारों के बारे में प्राप्त करने व इसे आगे देने की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम के अंत में एकाउंटस विभाग के अधिकारी सुरेन्द्र बोकन ने सभी का आभार प्रकट किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox