भलस्वा लैंडफिल साइट पर लापरवाही आई सामने

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भलस्वा लैंडफिल साइट पर लापरवाही आई सामने

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भलस्वा लैंडफिल पर धूल नियंत्रण नियमों के उल्लंघन को लेकर उत्तरी दिल्ली नगर निगम पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इसकी जानकारी दी।
इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि भलस्वा लैंडफिल साइट का युद्ध, प्रदूषण के विरुद्ध अभियान के तहत औचक निरीक्षण किया गया जिसमें निरीक्षण के दौरान लापरवाही पाई गई, जिसपर उन्होने डीपीसीसी को कानूनी कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
बता दें कि हवा की गति कम होने और तापमान कम होने के चलते प्रदूषक तत्त्वों के हवा में जमा होने के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता आज सुबह बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई। इस मौसम में पहली बार हवा की गुणवत्ता इतनी खराब हुई है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और पाकिस्तान के नजदीकी क्षेत्रों में खेतों में पराली जलाने की घटना में वृद्धि भी दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता को प्रभावित करने वाली है। महानगर में सुबह 9रू30 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 304 दर्ज किया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। सोमवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 261 रहा, जो फरवरी के बाद से सबसे खराब है। यह औसत रविवार को 216 और शनिवार को 221 दर्ज किया गया था।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि सरकार कूड़ा जलाने समेत प्रदूषण रोधी नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए जल्द ही पर्यावरण मार्शल तैनात करेगी। राय ने कहा कि निर्माण कार्य शुरू करने वाले आम लोग, निजी और सरकारी एजेंसियों को धूल प्रदूषण को रोकने के लिए पर्याप्त उपाय करने होंगे नहीं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा कि सरकार ने शहर के सभी 13 प्रदूषण हॉटस्पॉट (जहां सबसे ज्यादा प्रदूषण होता है) की सूक्ष्म निगरानी शुरू कर दी है और नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए जल्द ही पर्यावरण मार्शल तैनात किए जाएंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox