फेसबुक ने की पाॅलिसी अपडेट, नफरत व हिंसा फैलाने वालों के लिए कोई जगह नही

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

फेसबुक ने की पाॅलिसी अपडेट, नफरत व हिंसा फैलाने वालों के लिए कोई जगह नही

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार नफरत, अपराध, सामुहिक हत्या, हिंसा और होलोकॉस्ट को बढ़ावा देने वाले पोस्ट में वृद्धि हो रही है। इसे देखते हुए फेसबुक ने अपनी पॉलिसी अपडेट की है और कहा है कि नफरत, अपराध, सामुहिक हत्या, हिंसा और होलोकॉस्ट को बढ़ावा देने वाले किसी भी पोस्ट या कंटेंट के लिए फेसबुक पर कोई जगह नहीं है। इसकी जानकारी फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने खुद एक पोस्ट के जरिए दी है।
मार्क जुकरबर्ग ने अपनी पोस्ट में लिखा, हम हेट स्पीच पॉलिसी को अपडेट कर रहे हैं। हमने ऐसे सभी पोस्ट को हटा दिया है जो नफरत, अपराध, सामुहिक हत्या, हिंसा और होलोकॉस्ट को बढ़ावा देने वाले थे। यदि कोई फेसबुक पर होलोकॉस्ट को सर्च करता है तो हम उसे सही कंटेंट तक ले जाने की कोशिश करेंगे।
विश्व यहूदी कांग्रेस और अमेरिकी यहूदी समिति ने फेसबुक के इस फैसले का स्वागत किया है। बता दें कि विश्व यहूदी कांग्रेस कई वर्षों से विश्व यहूदी कांग्रेस फेसबुक से होलोकॉस्ट डिनायल सामग्री हटाने की मांग कर रही थी। ऐसे में फेसबुक का यह फैसला उनकी मांग पूरी करने वाला है। बता दें कि होलोकॉस्ट को यहूदी नरसंहार के नाम से भी जाना जाता है। हर साल 27 जनवरी को इस्राइल होलोकास्ट मेमोरियल डे मनाता है। होलोकॉस्ट समूचे यहूदी लोगों को जड़ से खत्म कर देने का सोचा-समझा और योजनाबद्ध प्रयास था। द्वितीय विश्व युद्ध के समय जर्मनी के तानाशाह अडोल्फ हिटलर ने होलोकास्ट के नाम पर लाखों लोगों को नजरबंदी कैंप में रखा। उनमें से लगभग 11 लाख लोगों को गैस चैम्बर में डालकर मार डाला। दूसरे हजारों लोग नजरबंदी कैंप में ठंड और भुखमरी से मर गए।
देश में भी सोशल मीडिया के नाम पर फेड आईडी के तहत लाखों ऐसे पोस्ट रोजाना वायरल होते है जिनका नफरत व हिंसा फैलाने के अलावा कोई आधार नही होता। ऐसे में फेसबुक से इस तरह की पोस्टो के खिलाफ कार्यवाही करने की भारत सरकार ने भी मांग की थी जिसके तहत अब फेसबुक नई पाॅलिसी के तहत नफरत व हिंसा से भरे किसी भी पोस्ट को फेसबुक पर जगह नही देगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox