सिविल लाईन्स पुलिस ने पकड़ी एक महिला ड्रग्स पैडलर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सिविल लाईन्स पुलिस ने पकड़ी एक महिला ड्रग्स पैडलर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नाॅर्थ पुलिस जिला के अन्तर्गत सिविल लाईन्स थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मजनू के टीला से एक महिला को पकड़ा है जिसके पास से पुलिस को 106 ग्राम स्मैक के 116 पैकेट बरामद हुए है। बाजार में इस ड्रग्स की कीमत 10 लाख रूपये बताई जा रही है। पुलिस ने जांच में पाया की उक्त महिला गुलाबी बाग थाने के बीसी राजीव की सगी बहन है और पहले भी पुलिस पार्टी पर हमला करने के आरोप में पकड़ी जा चुकी है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है ताकि ड्रग्स सप्लाई के और मामलों का खुलासा हो सके।
नाॅर्थ जिला पुलिस डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि 12 अक्तुबर को सिविल लाईन्स पुलिस टीम मजनू का टीला पर दोपहर को गश्त कर रही थीं। टीम में एसआई दीपक, एसआई महिला मीना चावला व हवलदार अजय जब मजनू का टीला पंहुचे तो उन्हे एक महिला आती दिखाई दी जो पुलिस टीम को देखकर अचानक मुड़ी और वहां से निकलने की कोशिश करने लगी लेकिन पुलिस ने उसे रूकने के लिए बोला तो वह तेज कदमों से चलने लगी जिसपर एसआई मीना चावला ने आगे बढ़कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में महिला पुलिस को मुड़ने और भागने का सही कारण नही बता पाई जिसपर पुलिस को शक हुआ और टीम ने उसके थैले की तलाशी। जिसमें 116 पैकेट ब्राउन रंग के पाउडर के मिले जिनकी जांच की गई तो पता चला की यह तो स्मैक पाउडर है। टीम ने इसका वजन कराया जो 106 ग्राम के करीब निकला। पुलिस ने महिला के खिलाफ ड्रग्स पैडलर का मामला दर्ज कर उससे पूछताछ आरंभ की। पूछताछ में पता चला की उक्त महिला रूमा पत्नी नानक चंद निवासी ओरान नगर मजनू का टीला की रहने वाली है। और बीसी राजीव की सगी बहन है। पुलिस ने बताया कि उक्त महिला पहले भी पुलिस पार्टी पर हमला करने के जुर्म में पकड़ी जा चुकी है। इस मामले में महिला व उसके परिवार तथा पड़ौसियों ने उस समय पुलिस पार्टी पर इंटों व मिर्च पाउडर के साथ हमला किया था जब पुलिस उनके घर की तलाशी लेने आई थी। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है ताकि इस ड्रग्स का खुलासा हो सके और इस ड्रग्स सप्लाई में कौन-कौन उसके साथ जुड़ा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox