हृदय रोग, अनिद्रा और अल्जाइमर रोग से पीड़ित 104 वर्षीय श्यामवती कोरोना को हराकर लौटी घर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हृदय रोग, अनिद्रा और अल्जाइमर रोग से पीड़ित 104 वर्षीय श्यामवती कोरोना को हराकर लौटी घर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/यूपी/ नई दिल्ली/भावना शर्मा/- नोएडा में 104 साल की बुजुर्ग महिला श्यामवती कोरोना को हराकर शनिवार को अपने घर लौट आई है। उन्हें नोयडा में सेक्टर-137 स्थित जेपी अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। आगरा निवासी महिला श्यामवती को कोरोना के लक्षण मिलने पर 10 दिन पहले भर्ती कराया गया था। वे स्वतंत्रता सेनानी पंडित भूप सिंह शर्मा की पत्नी हैं।

जेपी अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि महिला अस्पताल लाई गई थीं, तब उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत थी। फेफड़ों में संक्रमण था। धीरे-धीरे उपचार के दौरान उनकी हालत ठीक होने लगी। वह बात करने के साथ खाना भी खाने लगीं। 
इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। श्यामवती को नोएडा में बेटी के पास होम आइसोलेशन में रखा गया है। परिजनों को बताया गया है कि किसी भी तरह की परेशानी होने की स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। इसके अलावा होम आइसोलेशन के दौरान एहतियात भी बरतें। 
श्यामवती के साथ 60 वर्ष की बेटी को भी कोरोना हो गया था। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, एक सप्ताह में बेटी को भी डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले ग्रेटर नोएडा के शारदा कोविड अस्पताल से 104 साल की राबिया अहमदी भी कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो चुकी हैं। जुलाई में उन्हें संक्रमण हुआ था। वह हृदय रोग, अनिद्रा और अल्जाइमर से पीड़ित हैं। इनके अलावा 90 साल से अधिक उम्र वाले 10 से अधिक मरीजों ने कोरोना को मात दी है। पुरुषों के मुकाबले स्वस्थ होने वाले मरीजों में बुजुर्ग महिलाओं की संख्या अधिक है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox