मोगा रैली में गरजे राहुल, सत्ता में आते ही रद्द करेंगे किसानों के खिलाफ काले कानून

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मोगा रैली में गरजे राहुल, सत्ता में आते ही रद्द करेंगे किसानों के खिलाफ काले कानून

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मोगा/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज पंजाब के मोगा में मोदी सरकार के किसान कानून के खिलाफ ट्रैक्टर यात्रा की शुरुआत की। राहुल गांधी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया, जिसमें उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार में किसानों के साथ अंग्रेजी जैसा सलूक हो रहा है। राहुल ने कहा कि सत्ता में लौटे तो काला कानून रद्द करेंगे।
राहुल गांधी ने कहा कि कोविड में किसानों के लिए कानून क्यों लाए। अगर कानून ठीक है तो किसान आंदोलन क्यों कर रहा है। कोविड में मोदी सरकार ने बड़े कारोबारियों का टैक्स माफ किया, गरीब को कुछ नहीं दिया। मोदी सरकार को उद्योगपतियों की हितेशी बताते हुए कहा कि सरकार मोदी की है लेकिन उसे चलाते है अंबानी और अड़ानी, जैसे कठपुतली को पर्दे के पीछे से कोई और चलाता है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने किसानों की रीड तोड़ी थी। देश गुलाम रहा, आज वहीं मकसद नरेंद्र मोदी का है। हमारी सरकार बनी तो यह काले कानून रद्द करेंगे।
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, कांग्रेस महासचिव एवं पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, राज्य के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल और अन्य नेता भी रैली में शामिल होने के लिए मोगा पहुंचे। राज्य के पूर्व मंत्री और विधायक नवजोत सिंह सिद्धू भी मोगा में हैं, जो पिछले कुछ समय से कांग्रेस की सभी गतिविधियों से दूरी बनाकर चल रहे थे। ‘खेती बचाओ यात्रा’ के नाम से निकाली जा रही ट्रैक्टर रैलियां करीब 50 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करेगी और विभिन्न जिलों तथा निर्वाचन क्षेत्रों से गुजरेंगी।

हाथरस पर भी बोले राहुल गांधी
पंजाब की रैली में राहुल गांधी ने हाथरस गैंगरेप का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि कल मैं यूपी में था, उधर हिन्दुस्तान की एक बेटी को मार दिया गया और जिन लोगों ने मारा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई और जिस परिवार की बेटी को मारा गया उनको अपने घर के अंदर बंद कर दिया गया। डीएम ने उनको धमकाया, मुख्यमंत्री ने धमकाया, ये है आज हिन्दुस्तान की हालत।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox