
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/हाथरस/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- हाथरस कांड को लेकर सियासत जारी है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है लेकिन पीड़ित परिवार इससे संतुष्ट नजर नहीं आ रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने सीबीआई जांच की मांग नहीं की थी। उनकी मांग है कि पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई की बजाये सुप्रीम कोर्ट के जज से करवाई जाए हालांकि परिवार ने योगी सरकार पर पूरा भरोसा जताया है।
हाथरस कांड जांच के मामले में पीड़िता के भाई ने कहा कि हमने सीबीआई जांच की मांग नहीं की है क्योंकि मामले में पहले से ही एसआईटी की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज से होनी चाहिए। पीड़िता के भाई ने कहा कि परिवार किसी भी चीज से संतुष्ट नहीं है। बहन की अस्थियां तब तक विसर्जित नहीं की जाएंगी जब तक कि आरोपियों को फांसी नहीं हो जाती।
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ट्वीट कर कहा था कि हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और उससे जुड़े सभी बिंदुओं की गहन पड़ताल के उद्देश्य से सरकार इस प्रकरण की विवेचना केंद्रीय जांच ब्यूरो से कराने की संस्तुति कर रही है। इस घटना के लिए जिम्मेदार सभी लोगों को कठोरतम सजा दिलाने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
बेटी संबंध बनाते वक्त रिकॉर्ड करती थी प्राइवेट वीडियो, फिर पिता करता था ब्लैकमेल! SO की मौत के बाद बस्ती में खुला हनीट्रैप का बड़ा खेल!
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी