दिल्लीः अब बंगला साहिब गुरुद्वारे में 50 रुपये में करा सकेंगे एमआरआई

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्लीः अब बंगला साहिब गुरुद्वारे में 50 रुपये में करा सकेंगे एमआरआई

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे में जरूरतमंद व गरीबों के लिए गुरूद्वारें मे स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कई बदलाव सामने आ रहे है। पहले गुरूद्वारे में लोगों के लिए सस्ती दवाऐं उपलब्ध कराने के लिए मैडिकल स्टोर व डिस्पैसरी खोली गई और अब गुरूद्वारे ने बड़ा फैसला लेते हुए जरूरत मंद व गरीबों के लिए पैथ लैब भी शुरू करने जा रहा है। इसमें लोग 50 रुपये में एमआरआई करा सकेंगे। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अनुसार, देश की सबसे सस्ती नैदानिक सुविधा दिसंबर में गुरुद्वारा बंगला साहिब में शुरू हो जाएंगी।
डीएसजीएमसी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि गुरुद्वारा परिसर में गुरु हरकिशन अस्पताल में एक डायलिसिस सेंटर भी स्थापित किया जा रहा है। यह अगले सप्ताह से काम करना शुरू कर देगा। डायलिसिस प्रक्रिया में केवल 600 रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि एमआरआई सेवाएं 50 रुपये में जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध होंगी। अन्य लोगों को एमआरआई स्कैन पर 800 रुपये खर्च होंगें । निम्न आय वर्ग के लोग केवल 150 रुपये में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड करवा सकेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox