गुरुग्राम पुलिस की अनूठी पहल, गुम हुए मोबाईल फोन के असली मालिकों को बुलाकर सम्मानपूर्वक सौंपे मोबाईल फोन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुरुग्राम पुलिस की अनूठी पहल, गुम हुए मोबाईल फोन के असली मालिकों को बुलाकर सम्मानपूर्वक सौंपे मोबाईल फोन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- गुरुग्राम।गुरुग्राम पुलिस ने एक अनूठी पहल शुरू की है। गुरुग्राम पुलिस के एसीपी क्राइम प्रीतपाल ने गुम हुए लगभग 21 लाख रुपये के 80 मोबाइल फोनों के असली मालिकों को बुलाकर उनको उनके मोबाइल फोन सौंपे है। गुरुग्राम पुलिस की इस अनूठी पहल से प्रभावित होकर लोगों ने गुरुग्राम पुलिस की सराहना करते हुए की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति के लिए मोबाईल फोन जरुरी वस्तु बन गया है, क्योंकि अकेले मोबाईल के माध्यम से विभिन्न काम आसानी से व जल्दी हो जाते है और लोग अपना सारा रिकोर्ड, फोटो, बैंक डिटेल व जानकारियां मोबाईल में ही सुरक्षित करके रखते है, जो बहुत ही आसान भी है इसलिए पिछले कुछ वर्षो में मोबाईल फोन का प्रयोग करने वाले लोगों की मात्रा में बहुत भारी ईजाफा हुआ है। मोबाईल फोन के यूजर्स की बढती तादात को देखते हुए मोबाईल बनाने वाली कम्पनियों में भी एक-दूसरे से अच्छे व सस्ते फोन बनाकर लोगों तक पहुँचाने की होङ लगी हुई है। जिसके कारण वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति के लिए मोबाईल फोन जरुरी वस्तु बन गई है।
वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति के पास मोबाईल फोन होने के कारण मोबाईल फोन गुम होने की घटनाएं भी आए दिन सामने आती है। मोबाईल फोन यूजर्स द्वारा उनके जरुरी दस्तावेज सॉफ्ट डेटा के रुप में मोबाईल फोन में स्टोर किया होने के कारण व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी मोबाईल फोन में स्टोर किया होने के कारण मोबाईल फोन यूजर्स को उनके मोबाईल फोन गुम होने पर आर्थिक हानि सहित बहुत परेशानियां उठानी पङती है। अतः मोबाईल फोन खो जाने पर मोबाईल इस्तेमाल करने वाले का जरुरी डाटा व सूचनाएं इत्यादि भी मोबाईल फोन के साथ ही गुम हो जाती है और मोबाईल फोन गुम होना वर्तमान समय में आम बात हो गई है। इसके अतिरिक्त मोबाईल फोन से धारक के सेंटीमेंट भी जुड़े रहते हैं।


गुरुग्राम की पुलिस टीम को प्राप्त हुई मोबाईल फोन गुमशुदा रिपोर्टो पर कार्य करते हुए आमजन के गुम हुए 80 मोबाईल फोन्स को ढूँढ कर बरामद करने में बङी सफलता हासिल की है।
एसीपी क्राइम प्रीतपाल ने कहा कि यह एक छोटी शुरुआत है लेकिन इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। गुरुग्राम पुलिस द्वारा मोबाइल ढूंढने का यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा भविष्य में कोशिश यह रहेगी कि प्रत्येक सप्ताह में बरामद हुए फोन को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने उपरांत उसी सप्ताह फोन के मालिक को दे दिया जाए। इसके अतिरिक्त आमजन से यह भी अपील की है कि यदि किसी भी जन को कोई फोन मिले तो उसे नजदीकी थाना में जमा करा दे अपने पास रखकर कानून के विरुद्ध न जाएं और कानूनी झंझट में ना पड़ें।
स्मरण रहे कि गुरुग्राम पुलिस द्वारा इससे पहले भी कई बार आमजन के गुम हुए मोबाईल फोन्स, जिन्हें साईबर सैल, गुरुग्राम की पुलिस टीमों द्वारा ढूढ़ कर बरामद किया गया था। इस वर्ष अब तक 181 मोबाइल फोन साईबर सैल, गुरुग्राम द्वारा ढूंढ कर बरामद किए गए तथा इन मोबाईल फोन्स के असली मालिकों को पुलिस आयुक्त कार्यालय, गुरुग्राम में बुलाकर उनके गुम हुए मोबाईल फोन्स को उन्हें सम्मानपूर्वक सौंपा गया था।
इस आयोजन में अपने गुम हुए मोबाईल फोन लेने आए लोगों ने अपने गुम हुए मोबाईल फोन पाकर लोगों ने पुलिस की इस अनूठी पहल के तहत कार्य करते हुए उन्हें उनका गुम हुआ मोबाईल फोन वापिस लौटाने पर गुरुग्राम पुलिस के प्रति अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की व गुरुग्राम पुलिस की भूरी-भूरी प्रसंशा की। गुरुग्राम पुलिस टीम द्वारा बरामद किए गए 80 मोबाईल फोन्स के सभी असली मालिक अपने गुम हुए मोबाईल फोन को वापस पाकर बहुत खुश थे तथा गुरुग्राम पुलिस द्वारा उनके गुम फोन को ढूँढने में किए गए प्रयासों की प्रशंसा करते हुए गुरुग्राम पुलिस का हार्दिक धन्यवाद किया। गुरुग्राम पुलिस ने भी उनके द्वारा दिए गए सम्मान व धन्यवाद को अपनी ड्यूटी समझकर स्वीकार किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox