महामारी के बावजूद 55 निरंकारी भक्तों ने किया रक्तदान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महामारी के बावजूद 55 निरंकारी भक्तों ने किया रक्तदान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- रक्त की मांग को देखते हुए संत निरंकारी मिशन ने आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें 55 निरंकारी भक्तों ने स्वेच्छा से अपना रक्तदान किया। कोरोना महामारी के कारण गुरुग्राम शहर में रक्त की आवश्यकता के मध्य नजर सिविल अस्पताल के विशेष आग्रह पर संत निरंकारी मिशन द्वारा है यह रक्तदान शिविर लगाया गया।
संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन संत निरंकारी मण्डल के उप प्रधान एवं सेवादल के मेंबर इंचार्ज वी डी नागपाल ने किया। इस अवसर पर केन्द्रीय सेवादल अधिकारी उप मुख्य संचालक (प्रशासन) जीपी चड्डा, दिल्ली साउथ के जोनल इंचार्ज एमसी नागपाल एवं सिरसा के क्षेत्रीय संचालक रमन नागपाल भी उपस्थित रहे।
रक्तदान की शुरुआत में सेवादल संचालक कुलदीप एवं शिक्षक पुष्पेंद्र के नेतृत्व में सभी उपस्थित निरंकारी सेवादल के बहन-भाइयों ने मिलकर प्रार्थना की।
मुख्य अतिथि वी डी नागपाल जी द्वारा दिए गए सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद के बाद रक्तदान प्रारंभ हुआ।
संत निरंकारी मण्डल के उप प्रधान वी डी नागपाल ने सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आदेशों पर रक्त दान करने वालों को बधाई दी। मिशन के भक्तों द्वारा रक्तदान करके सतगुरु के कथन कि ‘रक्त नाडियों में बहे, नालियों में नहीं’ का व्यवहारिक रूप से पालन किया जा रहा है।
रक्तदान के इस अवसर पर रक्तदाताओं में बहुत उत्साह था। निरंकारी भक्तों द्वारा समर्पण के साथ निरूस्वार्थ सेवा के कार्यों एवं समाज कल्याण के दायित्वों का निर्वाह किया जाता है। इसमें महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर रक्तदान किया।
इस रक्तदान के अवसर पर दिल्ली साउथ के जोनल इंचार्ज एवं गुरुग्राम ब्रांच के संयोजक एमसी नागपाल ने रक्तदाताओं का उत्साह बढाया और आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि संत निरंकारी मिशन देश की अग्रणी रक्तदाता संस्था है और रक्त का मुख्य व सबसे बड़ा स्त्रोत है। निरंकारी मिशन द्वारा आवश्यकतानुसार समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं।
संत निरंकारी मिशन की गुरुग्राम ब्रांच द्वारा स्थानीय सैक्टर 31 स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पर लगाए गए रक्तदान शिविर में कोरोना से बचाव के उपायों का विशेष ध्यान रखा गया।प्रातरू 10 बजे से 1.00 बजे के बीच प्रत्येक 30 मिनट के अन्तराल पर केवल 9 भक्तों को ही रक्तदान की अनुमति दी गयी। इस रक्तदान शिविर के दौरान रक्तदान के लिए गुरुग्राम सिविल अस्पताल की टीम का नेतृत्व डॉक्टर रमन कपिल ने किया।
डॉक्टरों की टीम ने ऐसे रक्तदान शिविर आयोजन के लिए निरंकारी मिशन एवं संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया तथा ऐसे प्रेरणादायी रक्तदान की बधाई दी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox