एएटीएस द्वारका ने पकड़ा तड़ी पार बदमाश,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एएटीएस द्वारका ने पकड़ा तड़ी पार बदमाश,

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका स्पेशल स्टाफ टीम ने एक तड़ी पार बदमाश को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। टीम ने आरोपी को उस समय पकड़ा जब वह उत्तमनगर क्षेत्र में जबरन वसूली के लिए आया था। आरोपी से पुलिस ने एक पिस्टल व एक रिवाल्वर के साथ-साथ 4 जिंदा कारतूस भी बरामद किये है। आरोपी उत्तमनगर थाने का बीसी भी बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी द्वारका ने बताया कि द्वारका स्पेशल स्टाफ टीम ने इंस्पेक्टर नवीन कुमार के नेतृत्व में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम कोरोना काल में अपराधियों पर पूरी तरह से नजर बनाये हुए है। इसी कड़ी में स्पेशल स्टाफ टीम ने अच्छा काम करते हुए उत्तमनगर थाने के बीसी व 2019 में कोर्ट से 2 साल के लिए दिल्ली तड़ी पार के आरोपी को हथियारों के साथ पकड़ा। टीम को जानकारी मिली थी कि एक अपराधी हथियारों के बल पर उत्तमनगर क्षेत्र में जबरन वसूली कर रहा है। टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी सलमान उर्फ इमरान उर्फ मान पुत्र जलालुद्दीन निवासी जेजे कालोनी, हस्तसाल रोड़ उत्तमनगर को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर पहले से ही कई संगीन मामले विभिन्न थानों में दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox