साइकिलिंग को बढ़ावे के लिए एनडीएमसी की साइकिल 4 चेंज प्रोजेक्ट की शुरूआत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

साइकिलिंग को बढ़ावे के लिए एनडीएमसी की साइकिल 4 चेंज प्रोजेक्ट की शुरूआत

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना वायरस की महामारी को ध्यान में रखते हुए, नई दिल्ली क्षेत्र में साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिये, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष धर्मेंद्र ने आज एक पायलट प्रोजेक्ट साइकिल 4 चेंज का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने एक साईकल राइड टूर को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया, यह साईकल यात्रा बीकानेर हाउस-इंडिया गेट, नई दिल्ली के पास से 6 किमी के निर्धारित पायलट कॉरिडोर पर साइकिल से चलकर लोधी गार्डन जाकर समाप्त हुई।
साइकिल राइड टूर को हरी झंडी दिखाने के बाद, पालिका परिषद के अध्यक्ष धर्मेंद्र ने कहा कि इस समय जब कोविड-19 की महामारी को देखते हुए शारीरिक और खेल गतिविधियों में भारी कमी आ गयी है, पालिका परिषद ने स्थिति को भी सामान्य करने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस दिशा में एक साईकल कॉरिडोर का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है, जिससे नई दिल्ली क्षेत्र में साइकिल की सवारी को स्वच्छ और सुरक्षित माहौल में अपनाया किया जा सके। उन्होंने आगे बताया कि साइकिल चालक की सुरक्षा, सुविधा और अनुभव को उन्नत करने के लिए पालिका परिषद ने 6 किमी के इस साइकिलिंग गलियारे को भव्य वॉल पेंटिंग्स से घिरे हुए चंचल मनोरंजक स्थान के रूप में आसपास अद्वितीय साइकिलिंग अनुभव के लिए समर्पित किया है।
यह साइकिल राइड टूर 10 अक्टूबर तक जारी रहेगा, सुबह तीन घंटे 06 से 09 बजे और दो घंटे शाम 05 बजे से 07 बजे तक हर दिन, बीकानेर हाउस (नजदीक इंडिया गेट) से हुमायूं रोड, अमृता शेरगिल मार्ग, लोधी गार्डन गेट नंबर 6, लोधी गार्डन गेट नंबर 11, एवेन्यू रोड-2, लोधी कॉलोनी ब्लॉक -17, लोधी कॉलोनी साइकिल प्लाजा और जोरबाग मेट्रो स्टेशन तक जाएगा। इस साइकिल ट्रैक में ई-बाइक, स्कूटर और मोटर साइकिल जैसे वाहनों की कोई अनुमति नहीं होगी। विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के लिए तथा अन्य प्रतिभागियों की भी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए, पालिका परिषद की तरफ से साइकिलिंग के निर्धारित समय के दौरान ट्रैक के आसपास मार्शल तैनात किए जाएंगे।
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के सचिव अमित सिंगला ने नागरिकों को इस साइकिल राइड टूर में भाग लेने के लिये अपनी स्वयं की साईकल के साथ आमंत्रित किया है या अगर कोई अपनी साईकल नही ला सकते है तो पालिका परिषद क्षेत्र में स्मार्ट बाइक स्टेशनों से वे लोग स्मार्ट बाइक साईकल किराए पर ले सकते हैं। स्मार्ट बाइक साईकल पहले से ही नई दिल्ली के 50 स्मार्ट स्टेशनों पर सार्वजनिक बाइक शेयरिंग सिस्टम में उपलब्ध हैं।
पालिका सचिव ने यह भी बताया कि साइकिलिंग कॉरिडोर के बुनियादी ढांचे में सुधार किया गया है, इसके लिये साइकिल ट्रैक के अस्थायी ध् स्थायी आधारभूत ढांचे के साथ सड़क के हिस्सों, चैराहों और गोल चक्कर में आवश्यक परिवर्तन किए है। जो लोगों को अपने दिन-प्रतिदिन की शारीरिक गतिविधियों के साथ-साथ परिवहन साधन के रूप में साइकिल चलाने के लिए प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के आधार पर, आगामी सर्दियों के मौसम में पालिका परिषद के अधिकार क्षेत्र में कई ऐसे और साइकिलिंग गलियारे जनता को समर्पित किए जाएंगे।
इस अवसर पर पालिका परिषद के अध्यक्ष , सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों ने दूर दराज तक से आए अन्य साइकिल चालकों के साथ बीकानेर हाउस से लोधी गार्डन तक साइकिल पर ‘राइड-टूर’ में भाग लिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग ने नई दिल्ली को साफ, स्वच्छ और हरीभरी बनाने और बनाये रखने के लिए साईकल राइड के साथ साथ संदेश फैलाने के लिए एक स्वच्छता रैली का आयोजन भी किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox