
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- श्री श्याम लोकहित समिति द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर दुष्यंत कौशिक, हरिश कौशिक, राजकरण सिंह, श्री भगवान कोशिक, प्रवीण कौशिक व समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक आदि मौजूद रहे।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष नरेश कौशिक ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए बहुत ही अहमीयत रखता है। क्योंकि आज ही के दिन देश को दो महापुरूष मिले थे। एक ने देश को अहिंसा का पाठ पढ़ाया और देश को गुलामी से आजादी दिलाई तो दूसरे महापुरूष ने किसानों व जवानों की उन्नति का रास्ता प्रशस्त किया और जय जवान-जय किसान का नारा दिया। उन्होने कहा कि उनकी समिति देश के सभी महापुरूषों का हमेशा सम्मान करती है और हर वर्ग तक उनका संदेश पंहुचाने की कोशिश करती है। उन्होने कहा कि महापुरूषों को सच्ची श्रद्धाजंलि तभी होगी जब हम उनके दिखाये मार्ग पर दृढ़तापूर्वक चलते रहे और देश सेवा के लिए समर्पण के साथ हमेशा तैयार रहें।





More Stories
श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को सपरिवार पहुंचे उद्योगपति एवं समाजसेवी सुशील कानौड़िया
एटीएम में लोहे की पट्टियां फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
बुराड़ी के फ्लैट से 321 ग्राम हेरोइन बरामद, पति-पत्नी समेत तीन और पकड़े
दिल्ली पुलिस का ऑटो लिफ्टर गिरोह पर बड़ा प्रहार, 6 आरोपी गिरफ्तार; 38 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में गैंग का कथित शूटर हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार
MCD सदन आप और कांग्रेस की महिला पार्षदों के बीच भिड़ंत, मेयर के माइक में तोड़फोड़ का आरोप