युवाओं को हमेशा प्रेरित करता रहेगा शहीदों का सम्मान- भावना शर्मा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

युवाओं को हमेशा प्रेरित करता रहेगा शहीदों का सम्मान- भावना शर्मा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/हरियाणा/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- शहीदे आजम भगत सिंह के जन्मदिवस पर देश की सुरक्षा के लिए अपने जान न्यौछावर करने वाले शहीदों को हमारा देश हमारे जवान ट्रस्ट ने भावभीनी श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर ट्रस्ट की महासचिव भावना शर्मा के नेतृत्व में सदस्यों ने शहीदों की समाधि स्थल पर जाकर न केवल समाधि स्थलों की साफ सफाई की बल्कि दीपक जलाकर व फूलमालाओं से शहीदों को नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की। उन्होने कहा कि शहीदों का सम्मान देश के युवाओं को हमेशा देश सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
इस मौके पर सुश्री भावना शर्मा ने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह ने हमे गुलामी की जंजीरों से आजाद कराने के लिए अपना बलिदान दिया था लेकिन आज हमारे जवान हमारी आजादी को कायम रखने व देशवासियों की सुरक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान कर रहे है। हम अपने शहीदों के हमेशा ऋणी रहेगें। उन्होने कहा कि हमारा मानना है एक वो भगत सिंह जी थे जिन्होंने मात्र 23 साल की उम्र मे देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दे दिया जिसको देश हमेशा याद रखेगा। लेकिन उस आजादी को संभाल के रखने वाले भगत सिंह जी के रूप आज भी देश की सीमाओं की पहरेदारी कर रहे है जो आजाद भारत के जवान कहलाते है इसलिए शहीद ए आजम भगत सिंह के जन्मदिवस पर उन्होंने शहीदों के समाधि स्थलों की साफ सफाई करके हमने भगत सिंह जी के साथ-साथ देश के खातिर कुर्बानी दे गए शहीदों को भी नमन किया है।
उन्होने कहा कि हमारा ट्रस्ट चाहता है कि अब इस सोच को आगे बढ़ने की जरूरत है क्योंकी देश के लिए कुर्बानी देने वाले बेटों की पहचान होनी चाहिए। उन्होने कहा कि आज देश का युवा मातृभूमि की रक्षा के लिए बहुत ही जागरूक हो चुका है और साथ ही अपने शहीदों के सम्मान को लेकर भी काफी गंभीर है। जिसे देखते हुए उन्होने देश के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने आस-पास शहीद स्थलों को साफ रखें उनकी देख भाल करें तथा साथ ही शहीद परिवारों का भी ध्यान रखें। उन्होने बताया कि हमारे साथ इस प्रयास मंे स्थानीय युवाओं ने भी अपना पूरा साथ दिया। तथा समाधि स्थलों पर साफ सफाई की जिम्मेदारी ले ली है। हालांकि उन्होने हरियाणा सरकार से हर साल शहीद स्थलों पर भव्य श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन करने की भी अपील की है ताकि युवाओं को देश व शहीदों के सम्मान के प्रति प्रेरित करता रहे। उन्होने बताया कि हमारे इस कार्य में हरियाणा के युवाओं ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। उन्होने खासतौर से हरीश, मंजीत व राहुल का ट्रस्ट की तरफ से आभार व्यक्त किया। साथ युवाओं श्रद्धाजंलि सभा के दौरान युवाओं को देश रक्षा व शहीद सम्मान की शपथ भी दिलाई गई। उन्होने कहा कि जिस देश मंे शहीदों का सम्मान होता है उस देश की सुरक्षा को कभी कोई डर नही होता।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox