दिल्ली अध्यापक परिषद ने गूगल क्लासरूम पर किया वेबिनार का आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली अध्यापक परिषद ने गूगल क्लासरूम पर किया वेबिनार का आयोजन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली अध्यापक परिषद द्वारा रविवार 27 सितंबर को एक वेबीनार का आयोजन किया गया जिसका विषय था गूगल क्लासरूम की उपयोगिता। इसमें लगभग 3000 शिक्षक और छात्रों ने भाग लिया। सभी ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए अपनी जिज्ञासा को दूर किया।
वर्तमान में शिक्षक और छात्र दोनों को एक बड़ी चुनौती है। ऑनलाइन शिक्षण में असाइनमेंट भेजना, छात्रों के द्वारा कंप्लीट करके वापस शिक्षक को भेजना, शिक्षक द्वारा उसे चैक करके पुनः विद्यार्थी को भेजना। मोबाइलों में स्पेस लिमिट होने के कारण व्हाट्सएप पर एक साथ रेस्पॉन्स पर हैंग हो जाता है। ठीक प्रकार पता नहीं लग पाता कि किस छात्र ने काम भेजा और किसने नहीं भेजा। कुछ छात्र अपने काम को ग्रुप में भेजने पर झिझकते हैं। गूगल क्लासरूम एप इन सबके लिए सर्वोत्तम ऐप है।
परिषद के महामंत्री राजेन्द्र गोयल द्वारा इस ऐप के उपयोग का प्रत्यक्ष प्रदर्शन ऑनलाइन किया गया। शिक्षक तथा छात्र साथ-साथ कर रहे थे। जो भी समस्याएं आईं उनको दूर किया गया। सभी इस प्रयास से उत्साहित थे। दिल्ली अध्यापक परिषद में ऐसा एक प्रयास किया इस वेबीनार के माध्यम से प्रैक्टिकल रूप से अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के उत्तर क्षेत्र प्रमुख श्रीमान जगदीश कौशिक जी ने इस तरह के कार्यक्रम लगातार करने की आवश्यकता बताई। और परिषद द्वारा किये जा रहे कार्य की प्रशंसा की।
दिल्ली अध्यापक परिषद के संरक्षक श्रीमान जयभगवान गोयल ने बताया कि परिषद का उद्देश्य राष्ट्रहित, छात्रहित और शिक्षकहित है। इसके लिए हमेशा प्रयास करते रहते हैं। नई शिक्षा नीति पर वैबिनार कराए गए, ऑनलाइन शिक्षण कैसे हो इस पर भी कई वेबीनार कराए गए, वैश्विक महामारी में जहां छात्र तनाव में थे कई प्रतियोगिताएं का आयोजन (योग दिवस, पर्यावरण, विश्व जनसंख्या दिवस, कविता लेखन आदि) छात्रों और शिक्षकों के मध्य किया गया। गूगल क्लासरूम पर पूर्व में 6 छोटे-छोटे वीडियो बनाकर शिक्षक और छात्रों के मध्य भेजे हैं।
दिल्ली अध्यापक परिषद के अध्यक्ष श्रीमान वेद प्रकाश जी ने कहा कि इस तरह का प्रयास परिषद हमेशा करती रही है और आगे भी करती रहेगी। सभी शिक्षकों और छात्रों से आव्हान भी किया कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर आप परिषद को मेल या मैसेज द्वारा जानकारी अवश्य दें।
परिषद हमेशा शिक्षक और छात्रों के हित का प्रयास करते रहेंगे। कार्यक्रम का सफल संचालन तथा टेक्निकल सपोर्ट परिषद के अतिरिक्त महामंत्री श्री अवधेश पाराशर द्वारा किया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox