गुरुग्राम में निगम बनने के 11 सालों में आज तक नही बने चिकित्सा केंद्र व स्कूल – बीरू सरपंच

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुरुग्राम में निगम बनने के 11 सालों में आज तक नही बने चिकित्सा केंद्र व स्कूल – बीरू सरपंच

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- गुरुग्राम जिले के 38 गांवों को निगम में शामिल करने के विरोध में अब 38 गांव संघर्ष समिति की कमेटी विरोध करने के लिए पूरी तरह से मैदान में उतर चुकी है। जिसको लेकर प्रथम बैठक वजीरपुर में विरोध संघर्ष के रूप में 20 सितम्बर को आयोजित की गई थी। जिसकी अध्यक्षता बीरू सरपंच के नेतृत्व में की गई थी।
आज गुरुग्राम के समा रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बीरू सरपंच व कमेटी के सदस्यों ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि वह किसी भी हाल में 38 गांवों को निगम में शामिल नहीं होने देंगे, जिसके लिए वह गुरुवार को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन भी सोपेंगे। उन्होंने कहा कि 2009 से लेकर अब तक 11 सालों में शामिल किए गए 35 वार्ड के गांवों में कोई विकास कार्य नहीं हो सके हैं। इन गांवों का विकास तथा आसपास में सेक्टर को विकास बिल्डरों द्वारा किया गया है। निगम द्वारा अब तक किसी प्रकार के चिकित्सालय स्कूल व अन्य सरकारी संस्थाएं नहीं बनाई गई जिससे कि लोगों का विकास हो सके। इन सब पर निगम की कार्यशैली पर तमाम तरीके सवालिया निशान खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन द्वारा इन सभी वार्ड में केवल टैक्स के रूप में अवैध उगाही करने का कार्य किया गया है, जबकि किसी भी प्रकार की व्यवस्था तथा सुविधाएं देने का कार्य लोगों को नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि 38 गॉव की 7 हजार 21 एकड़ जमीन की 900 करोड़ पर निगम की नजर है। उन्होंने कहा कि किसी भी पंचायत द्वारा सामूहिक प्रस्ताव देकर निगम में शामिल करने के लिए कोई सहमति नहीं जताई गई है। वही जल्द वे इलाके के सभी विधायक व सांसदों से मिलकर अपनी मांगों को रखेंगे और निगम में शामिल किए जाने वाले 38 गांवों का फैसला वापस कराने की मांग करेंगे। इस मौके पर सुंदर सिंह सरपंच चकरपुर, राजेन्द्र पूर्व सरपंच धर्मपुर, पहलाद सरपंच बाँसकुसला, समुंदर पहलवान ढाणा, संजय राघव पूर्व सरपंच भोंडसी, राजन राघव पूर्व पंच, तिलकराज चैहान वजीरपुर, दीपक राघव पूर्व पंच, जय प्रकाश राघव सहित विभिन्न लोग मौजूद रहे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox