गुलाबी बाग थाना पुलिस ने किया एक कुख्यात स्नेचर व लुटेरा गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुलाबी बाग थाना पुलिस ने किया एक कुख्यात स्नेचर व लुटेरा गिरफ्तार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नाॅर्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नाॅर्थ जिला के गुलाबी बाग थाना पुलिस ने किशनगंज पिकेट पर एक कुख्यात स्नेचर व लुटेरे को पकडने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी से एक बटनदार चाकू व एक चोरी की स्कूटी बरामद की है।
इस संबंध में नाॅर्थ जिला डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि आजाद मार्किट व किशनगंज मार्किट में जब पुलिस पिकेट जांच कर रही थी तो उन्हे किशनगंज की तरफ से एक शख्स स्कूटी पर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रूकने का इशारा किया लेकिन वह रूकने की बजाये भागने लगा तो सतर्क पुलिस ने उसे दबौच लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी शाहिद खान उर्फ असरफ पुत्र सहजाद निवासी टी हट न्यू सीलमपुर दिल्ली से एक बटनदार चाकू बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने स्कूटी के कागजात की जांच की तो पता चला कि स्कूटी सराय रोहिल्ला थाना क्षेत्र से चुराई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि स्नेचिंग के और मामलों का खुलासा हो सके। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर पहले से सीलमपुर थाने में चोरी, स्नेचिंग, लूट, घरों में चोरी व अवैध हथियार के करीब 6 मामले दर्ज हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox