लाहौरी गेट पुलिस ने पकड़ा एक स्नेचर,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लाहौरी गेट पुलिस ने पकड़ा एक स्नेचर,

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नाॅर्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नाॅर्थ जिला की लाहौरी गेट थाना पुलिस ने वारदात के मात्र तीन घंटे में ही एक स्नेचर को पकड़कर स्नेचिंग का मामला सुलझा दिया है। पुलिस ने आरोपी से स्नेच किया गया मोबाईल फोन भी बरामद कर लिया है।
इस संबंध में डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि झारखंड निवासी व कपड़े के व्यापारी बरकत शेख पुत्र मोहिबुर शेख ने एक शिकायत दी थी कि जब वह काम से दिल्ली आया तो पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के गेट पर एक शख्स उसका मोबाईल फोन झपटकर फरार हो गया। लाहौरी गेट पुलिस थानाध्यक्ष हरकेश गाबा व एसीपी उमाशंकर ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए तुरंत इस पर कार्यवाही के लिए एसआई जी एन तिवारी, एएसआई सुनील कुमार व सिपाही करण सिंह की टीम बनाई और उन्हे आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिये। टीम ने कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी व खबरियों की मदद से आरोपी की पहचान की और फिर उसे धर दबौचा। पुलिस ने शिकायतकर्ता से आरोपी की पहचान कराई और उसके कब्जे से स्नेच किया गया फोन भी बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान संजय पुत्र श्याम मनोहर निवासी गांव गोपामाउ, कासियामा, जिला शाहजहांपुर यूपी के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि स्नेचिंग के और मामलों का खुलासा हो सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox