नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- छावला थाना पुलिस ने एक खतरनाक चोर को पकड़ा है। आरोपी पर पहले से ही चोरी के 7 मामले दर्ज है। पुलिस ने उसे खतरनाक चोर बताया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।
डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने बताया कि कासिम अली निवासी चंदरभान प्लाॅट खैरा गांव ने 21 सितंबर को एक शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी ने उसके टाटा ऐस की बैटरी चोरी कर ली है। इस शिकायत पर एसएचओ ज्ञानेन्द्र राणा ने बीट के सिपाही राकेश को इस मामले में तुरंत कार्यवाही करने के आदेश दिये। सिपाही राकेश ने खैरा गांव के बाहर रोड़ पर एक शख्स को अमराॅन बैटरी ले जाते देखा तो उसने उससे पूछताछ आरंभ की तो आरोपी ठीक से जवाब नही दे पाया जिसपर पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उससे गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने चोरी की बात मान ली। पुलिस ने आरोपी की पहचान शिव कुमार पुत्र रामकुमार निवासी मीना कालोनी गोपालनगर के रूप में की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी के 7 मामले दर्ज है और वह एक खतरनाक चोर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है।


More Stories
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि
नजफगढ़ में ड्रग्स माफियाओं के अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा
द्वारका में चल रहा सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर
खेती व किसान के हित में दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला सराहनीय थान सिंह यादव
नाइट रनर दिल्ली 2026 में बीआरजी का दबदबा