सराय रोहिल्ला पुलिस ने 4 सेंधमार पकड़े

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सराय रोहिल्ला पुलिस ने 4 सेंधमार पकड़े

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नाॅर्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नार्थ जिला के सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने 4 कुख्यात सेंधमार पकड़े हैं। पुलिस ने आरोपियों से 50 हजार नगद, स्वीफ्ट कार, लौहे की राॅड व 3 मोटर साइकिल बरामद की है। आरोपियो से 2 लाख 50 हजार की एक बड़ी लूट का खुलासा हुआ है। पुलिस आरोपियों पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि गत 8 अगस्त को तुलसी नगर, इंद्र लोक में मोहम्मद फैजल नामक एक शख्स ने एक शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह ईद का त्यौहार मना रहा था तो उसके घर में चोरी हो गई और चोर घर से ढ़ाई लाख रूपये लेकर फरार हो गये। सराय रोहिल्ला थाना अध्यक्ष लोकन्द्र सिंह व एसीपी राकेश त्यागी ने एक टीम का गठन किया और एसआई राजबीर, एएसआई अशोक, सिपाही मनरूप, कपिल, अमित, डालचन्द, प्रदीप और जयप्रकाश को जिम्मेदारी सौंपी गई। टीम ने इस मामले में तेजी से कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी व खुफिया जानकारी जुटाई तथा अपने खबरियों को इस काम में लगाया। पुलिस को 20 सितंबर को एक सूचना मिली जिसके आधार पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी अरशद को पकड़ लिया। उसकी जानकारी पर पुलिस ने फिरोज, रिंकू व नसीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आरोपियों ने चोरी से पहले घर की रेकी की और फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान अरशद पुत्र शराफत अली निवासी तुर्कमान गेट दिल्ली, जो 4 केसों में शामिल है। नसीर पुत्र जमील निवासी कबीर नगर, मौजपुर दिल्ली, जो चोरी व सेंधमारी के 41 केसों में शामिल रहा है। रिंकू वर्मा उर्फ ऋषि पुत्र रामचन्दर निवासी परदा बाग, दरियागंज जो 5 स्नंेचिंग के मामलों में शामिल है तथा फिरोज उर्फ अकबर पुत्र शुकु मोबिन अंसारी निवासी एलएनजेपी कालोनी आइपी स्टेट दिल्ली के रूप में की है। पुलिस ने पूछताछ में आरोपियों से 5 सेंधमारी के मामले सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायायिक रिमांड पर ले कर पूछताछ कर रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox