सबसे आलीशान सोसाइटी निरवाना कंट्री में सिर्फ उपाध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, बाकी पद निर्विरोध चुने जाने लगभग तय

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सबसे आलीशान सोसाइटी निरवाना कंट्री में सिर्फ उपाध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, बाकी पद निर्विरोध चुने जाने लगभग तय

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सोहना रोड की सबसे आलीशान सोसायटी निरवाना कंट्री की आरडब्ल्यूए के चुनाव के लिए उपाध्यक्ष पद को छोड़कर सभी पदों का चुनाव निर्विरोध लगभग तय है। उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के लिए दो-दो नामांकन आए थे। कोषाध्यक्ष पद के लिए भी नाम वापसी के दिन निवासियों की आपसी सहमति से एक नामांकन वापस ले लिया गया। अब केवल उपाध्यक्ष पद के लिए 2 उम्मीदवार आमने-सामने हैं। 20 सितंबर को उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा।
अप्रैल माह में निरवाना कंट्री आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त हो गया था। कोविड-19 के चलते चुनाव संपन्न नहीं हो पाए। फर्म एवं सोसायटीज के जिला रजिस्ट्रार दिग्विजय सिंह ने इस सोसायटी में बिजली निगम के सेवानिवृत अधीक्षण अभियंता दलजीत सिंह को प्रशासक नियुक्त कर दिया। चुनाव अधिकारी सहकारी समितियां के सेवानिवृत सहायक रजिस्ट्रार महादेव शर्मा को नियुक्त किया गया। अध्यक्ष पद के लिए सैलिन जॉर्ज, महासचिव के लिए वर्धराजन एस, और सह सचिव पद के लिए प्रतिभा मंडार के एक-एक नामांकन आए। उपाध्यक्ष पद के लिए दो लोगों- राजेश गुप्ता और आशीष अग्रवाल ने नामांकन किया, जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए नित्या शर्मा भाटिया व प्रकाश गुरबक्सानी ने नामांकन दाखिल किया।
कोषाध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए दो-दो नामांकन आने से दोनों पदों के लिए चुनाव कराए जाने की बात शुरू हुई। नामांकन वापसी के दिन प्रकाश गुरबक्सानी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अब केवल उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश गुप्ता व आशीष अग्रवाल में चुनावी मुकाबला होगा। कार्यकारिणी सदस्यों में 11 सदस्य चुने जाने हैं, जिनमें से 17 लोगों ने नामांकन दाखिल किए गए थे। इसमें अशोक भास्कर, मनीषा प्रताप सिंह, आशीष भयाना, तनु गांगुली, राजेश किनरा, प्रवेश आगही, ओमप्रकाश कपूर, ललित मोहन, नविता मानसिंह, पूर्णिमा सिघल, सचिन जिदल, नितिन सिघल, नवीन चोपड़ा, सारिका गुप्ता, मंजूलिका बनर्जी, अनिल गुरनानी और अनुभव गुप्ता ने नामांकन दाखिल किए। इसमें से छह लोगों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। 20 सितंबर को होने वाले चुनाव में सभी पदों के लिए एक-एक नामांकन आया है। उपाध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार हैं। उपाध्यक्ष को छोड़कर किसी पद के लिए चुनाव कराए जाने की जरूरत नहीं है। केवल उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। चुनाव सुबह 10.30 से 4.00 तक निरवाना कंट्री के सामुदायिक मैदान में होगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox