
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सोहना रोड स्थित गोवर्धन कुंज सोसायटी की आरडब्ल्यूए निर्विरोध चुन ली गई है। सभी पदों के लिए आम सहमति बनाकर एक से ज्यादा नामांकन पत्र वापिस ले लिए गए। निवर्तमान कार्यकारिणी ने कार्यक्रम में विधिवत रूप से नई कार्यकारिणी को कार्यभार सौंप दिया। कार्यक्रम में आसपास की कई सोसायटी की आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
गोवर्धन कुंज आरडब्ल्यूए की नई कार्यकारिणी में प्रीतम शर्मा को अध्यक्ष, श्रवण कुमार को उपाध्यक्ष, सतीश सैनी को महासचिव, महेश कुमार को सचिव, वेदानंद पांडे को कोषाध्यक्ष और अजय कुमार को लेखपाल चुना गया। पदभार ग्रहण करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में श्रीराम एनक्लेव के समाजसेवी सोनू राघव, रेयान एन्क्लेव आरडब्ल्यूए के प्रधान राजेंद्र नगर, श्रीराम एन्क्लेव आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष विजय कौशिक, गोवर्धन कुंज आरडब्ल्यूए के निवर्तमान अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रीतम शर्मा ने कहा कि वह सोसायटी के विकास कार्यो के लिए सभी लोगों से विचार-विमर्श कर रणनीति तैयार करेंगे। सोसायटी में जो भी समस्याएं हैं, उन को सूचीबद्ध कर जनप्रतिनिधियों के सामने रखा जाएगा।





More Stories
आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: AATS टीम ने दो घोषित भगोड़ों को दबोचा, एक पर 40 तो दूसरे पर 15 आपराधिक मामलों में संलिप्तता
संसद से चलेगा देश, सड़क से नहीं… दिल्ली में प्रोटेस्ट पर रविशंकर प्रसाद का हमला
ममता बनर्जी ने थाने में शुरू किया धरना, अब तक 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी डिटेन
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन आज
राष्ट्रपति से मिले INDIA ब्लॉक के नेता
प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग, व्यापारी हितों के लिए कीं 8 महत्वपूर्ण घोषणाएं