दिल्ली में कोरोना की फर्जी रिपोर्ट बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में कोरोना की फर्जी रिपोर्ट बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली पुलिस ने कोरोना की नकली रिपोर्ट बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोरोना वायरस संक्रमण (कोविड-19) की नकली रिपोर्ट बनाने के आरोप में एक डॉक्टर और उसके 2 करीबी साथियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार डॉक्टर का नाम कुश पराशर है और उसका दावा है कि उसने रूस से मेडिकल की पढ़ाई की है। पुलिस की मानें तो कुश पराशर अब तक चार नामी टेस्टिंग लैब की 75 नकली कोविड-19 रिपोर्ट बना चुका है।
इस गैंग के खिलाफ दक्षिण दिल्ली स्थित हौज खास पुलिस थाने में शिकायत की गई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस गैंग का पर्दाफाश किया है। आरोप है कि डॉक्टर कुश पराशर मरीजों को अपने सहयोगी अमित सिंह के साथ मिलकर फंसाता था। इसके बाद कोविड-19 की नकली रिपोर्ट बनाता था। पुलिस पूछताछ में कुश ने खुलासा किया है कि उसने अब तक उसने 75 नकली कोविड टेस्ट रिपोर्ट बनाई हैं, जो नामी जांच लैब के नाम पर हैं। हर रिपोर्ट के लिए 2400 रुपये लेता था, पॉजिटिव या नेगेटिव रिपोर्ट देने का कोई क्राइटेरिया नहीं था, लक्षण देखकर अंदाजे से रिपोर्ट दे देता था।
साउथ दिल्ली के डीसीपी ने बताया है कि यह एक गैंग की तरह काम करता था। कुश ने पूछताछ में कबूल किया है कि उसने अपने सहयोगी और हेल्पर की मदद से सैंपल तो जुटाए, लेकिन टेस्टिंग से पहले ही नस्ट कर दिया। इसके बाद नामी लैब के नाम पर टेस्ट रिपोर्ट दे दी। मिली जानकारी के मुताबिक, दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में क्लीनिक चलाने वाला डॉक्टर कुश परासर बड़ी पैथलैब्स की नकली रिपोर्ट तैयार कर लोगों को दे देता था। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि दक्षिणी दिल्ली में नर्स उपलब्ध करवाने का बिजनेस करने वाले एक व्यक्ति ने डॉक्टर कुश परासर से मुलाकात कर अपनी 2 नर्स का कोविड-19 टेस्ट करवाने के लिए कहा। इसके बदले में डॉक्टर कुश परासर ने पैसे ले लिए और सैंपल भी कलेक्ट करा लिए, लेकिन ये सैंपल लैब में भेजने की जगह डॉक्टर कुश परासर ने अपने सहयोगी अमित सिंह की मदद से कोरोना की नकली नेगेटिव रिपोर्ट बनवाकर उस व्यक्ति को भेज दी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox