8 जुलाई से पहले हो सकता है भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का ऐलान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

8 जुलाई से पहले हो सकता है भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का ऐलान

दिल्ली/सिमरन मोरया/- बहुप्रतीक्षित भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते की घोषणा 8 जुलाई तक संभव है।सूत्रों के मुताबिक, दोनों देशों के बीच सभी प्रमुख शर्तों पर सहमति बन चुकी है। यह समझौता ट्रंप की टैरिफ डेडलाइन से एक दिन पहले आ सकता है, जिससे व्यापारिक तनावों में राहत मिल सकती है।

बहुप्रतीक्षित भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते की घोषणा 8 जुलाई तक होने की पूरी संभावना है। विश्व व्यापार पर बढ़ते टैरिफ तनावों के बीच यह समझौता एक अहम कदम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, दोनों देशों के बीच लगभग सभी शर्तों पर सहमति बन चुकी है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल, विशेष सचिव राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में इस समय वाशिंगटन में मौजूद है, जहां बातचीत को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इस समझौते का समय बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित टैरिफ डेडलाइन 9 जुलाई को समाप्त हो रही है। अमेरिका ने भारत से आने वाले कुछ आयातों पर 26 प्रतिशत का भारी शुल्क लगाने की चेतावनी दी थी, जिसे फिलहाल 9 जुलाई तक के लिए स्थगित किया गया है। इस निर्णय की घोषणा ट्रंप ने 2 अप्रैल को की थी, जब उन्होंने कहा था कि उनका उद्देश्य अमेरिका के व्यापार घाटे को कम करना है।

बेस टैरिफ अभी भी लागू
हालांकि अमेरिका ने कुछ उत्पादों पर उच्च दर वाले टैरिफ को टाल दिया है, लेकिन भारत पर 10 प्रतिशत का मूल शुल्क अभी भी लागू है। ऐसे में दोनों देशों के बीच होने वाला यह अंतरिम समझौता इन बाधाओं को कम करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox