3 दिनों में सरकार का गठन करना चाहती है BJP, 25 नवंबर को बुलाई विधायक दल की बैठक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

3 दिनों में सरकार का गठन करना चाहती है BJP, 25 नवंबर को बुलाई विधायक दल की बैठक

मानसी शर्मा /-  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के ताजे रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 126सीटों पर बढ़त बना ली है। वह 145सीटों के जादुई आंकड़े से महज 20सीटें दूर है। भाजपा नेतृत्व में इस सफलता ने उत्साह का माहौल बना दिया है, और जल्द ही राज्य में नई सरकार के गठन की संभावना जताई जा रही है।

शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय

भाजपा के सहयोगी दलों में एकनाथ शिंदे की शिवसेना 55सीटों पर आगे है, जबकि अजित पवार की एनसीपी 38सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इन नतीजों के बाद भाजपा नेतृत्व ने 25नवंबर को विधायक दल की बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। 26नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने की योजना है। इस समय महायुति को राज्य में कुल 220सीटों पर बढ़त मिल रही है, जिससे उनकी सरकार बनने की संभावना मजबूत हो गई है।

मुख्यमंत्री के नाम पर अटकलें

मुंबई और दिल्ली में भाजपा कार्यालयों में जश्न का माहौल है। इस बीच, राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महायुति मिलकर मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला करेगी। वहीं एकनाथ शिंदे की पार्टी ने दावा किया है कि वे मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं।

शिंदे के पक्ष में जनता का समर्थन

शिवसेना के नेता नरेश म्हास्के ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने महायुति की सरकार पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि लोग देख रहे हैं कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना में क्या हो रहा है। जनता ने एकनाथ शिंदे को बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना का नेतृत्व करने के योग्य माना है।

ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही भाजपा

अगर यह रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो यह भाजपा के लिए महाराष्ट्र में अब तक की सबसे बड़ी जीत होगी। 2014 में भाजपा ने 122 सीटों पर जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार उसे पहले से कहीं अधिक सीटें मिलने की उम्मीद है। भाजपा महायुति के साथ राज्य में सरकार गठन की दिशा में तेजी से बढ़ रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox