गुरु से आगे निकला शिष्य, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा 16 साल पुराना रिकॉर्ड

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुरु से आगे निकला शिष्य, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा 16 साल पुराना रिकॉर्ड

मानसी शर्मा /- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत हो चुकी है। इस सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में खेला जा रहा है। बता दें, पर्थ टेस्ट के पहले ही दिन टीम इंडिया के बल्लेबाज बुरी तरफ फेल हो गए। क्योंकि टीम इंडिया 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और महज 150 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई।

वहीं, यशस्वी जायसवाल ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला टेस्ट मैच खेलते हुए एक भी रन नहीं बना सके। बता दें, जायसवाल ने 8 गेंदों का सामना किया। लेकिन खाता खोलने में नाकामयाब रहे और तीसरे ही ओवर में मिचेल स्टार्क का शिकार बन गए।

कैसा रहा ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन?

वहीं, 150 रन के स्कोर के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा। जसप्रीत बुमराह ने अकेले कंगारू टीम के टॉप आर्डर को तहस-नहस कर दिया। बता दें, पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया के 7 बल्लेबाज 67 रन के स्कोर पर ही पवेलियन लौट चुके थे।

वहीं, अब दूसरे दिन की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया सिर्फ 104 रन का ही स्कोर बना पाई। इसके बाद यशस्वी जायसवाल ने दूसरी पारी में केएल राहुल के साथ मिलकर संभलकर खेलते हुए टीम इंडिया की पारी का आगाज किया। इस दौरान उनके खाते में 15 रन आए। इसी के साथ उन्होंने अपने नाम एक नया इतिहास रच दिया।

यशस्वी जायसवाल का बड़ा कारनामा

दरअसल, इस साल यशस्वी जायसवाल शानदार फॉर्म में हैं। वह टेस्ट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। इस साल जायसवाल रूट के 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं। दूसरी पारी में जायसवाल ने 15 रन का आंकड़ा पार कर लिया। बता दें, इस आंकड़े के बाद जायसवाल टेस्ट क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

उन्होंने 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं। बता दें, ये रिकॉर्ड इससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर के नाम था। गंभीर ने साल 2008 में टेस्ट क्रिकेट में 8 टेस्ट मैचों की 16 पारियों में 1134 रन बनाए थे। जिसमें 3 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox