
नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- द्वारका जिले के बिंदापुर थाना क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग की वारदात का दिल्ली पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से छीनी गई सोने की चेन का आधा हिस्सा और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
स्कूल से लौट रही छात्रा बनी थी शिकार
मामला उस समय का है जब एक छात्रा उत्तम नगर वेस्ट मेट्रो स्टेशन के पास अपने घर लौट रही थी। तभी बाइक सवार दो युवक पीछे से आए और झपट्टा मारकर उसकी सोने की चेन छीन ली। इस दौरान चेन टूट गई, जिसमें आधा हिस्सा पीड़िता के पास रह गया, जबकि बाकी हिस्सा आरोपी लेकर फरार हो गए।
250 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालकर मिली सफलता
घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आसपास के CCTV कैमरों की जांच शुरू की। करीब 250 से अधिक कैमरों की फुटेज को खंगालने के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल और दोनों आरोपियों की पहचान कर ली। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी चंदन को गिरफ्तार किया, जो बाइक का मालिक भी निकला।
पूछताछ में हुआ बड़े राज का खुलासा
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में चंदन ने अपने साथी रोहन सेठ का नाम उजागर किया, जो उसका रिश्तेदार (साला) है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रोहन के ठिकाने पर छापा मारा, जहां से चोरी की गई सोने की चेन का आधा हिस्सा बरामद किया गया।
आर्थिक तंगी बनी अपराध की वजह
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी बेरोजगार थे और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। घर के खर्च और कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया।
बरामदगी और आगे की जांच जारी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से:
सोने की चेन का आधा हिस्सा
वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल
बरामद की है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।





More Stories
आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: AATS टीम ने दो घोषित भगोड़ों को दबोचा, एक पर 40 तो दूसरे पर 15 आपराधिक मामलों में संलिप्तता
संसद से चलेगा देश, सड़क से नहीं… दिल्ली में प्रोटेस्ट पर रविशंकर प्रसाद का हमला
ममता बनर्जी ने थाने में शुरू किया धरना, अब तक 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी डिटेन
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन आज
राष्ट्रपति से मिले INDIA ब्लॉक के नेता
योगी कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पास