180 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने सुल्तानपुरी के हिस्ट्रीशीटर को दबोचा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-मोहन गार्डन थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई -ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार -चोरी की स्पोर्ट्स बाइक बरामद

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-  राजधानी दिल्ली में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दिल्ली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। मोहन गार्डन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर ऑटो-लिफ्टर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार 25 फरवरी 2026 को एक ऑनलाइन ई-एफआईआर दर्ज कराई गई थी, जिसमें शिकायतकर्ता विजय सिंह ने बताया कि उनकी मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और घटनास्थल के आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की।

पुलिस टीम की रणनीति और कार्रवाई
मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें हेड कांस्टेबल जितेंद्र, राकेश, धर्मेंद्र, हरेंद्र और हेतराम शामिल थे। यह पूरी कार्रवाई मुकेश अंतिल के नेतृत्व में की गई, जबकि ऑपरेशन को प्रक्षय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने उत्तम नगर, विकास पुरी, पश्चिम विहार, मंगोल पुरी और सुल्तान पुरी सहित कई क्षेत्रों में लगे करीब 180 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की बारीकी से जांच की। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की और आखिरकार एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में खुला चोरी का राज
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज उर्फ अजय उर्फ छल्ला (29) निवासी सुल्तान पुरी के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी आकाश के साथ मिलकर 24 और 25 फरवरी की रात सोम बाजार रोड, मोहन गार्डन से मोटरसाइकिल चोरी की थी। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। पुलिस के अनुसार सूरज थाना सुल्तानपुरी का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले से 25 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके साथी की तलाश में छापेमारी जारी है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox