गृह मंत्री के नाम पर ठगी! अमित शाह का सचिव बनकर लोगों को ठगता था आरोपी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गृह मंत्री के नाम पर ठगी! अमित शाह का सचिव बनकर लोगों को ठगता था आरोपी

-पुलिस अधिकारी को देता था आदेश

मुंबई/सिमरन मोरया/-  मुंबई पुलिस की अपराधा शाखा ने खुद को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का निजी सचिव बताकर ठगी करने वाला शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 41 वर्षीय मोहम्मद तारिक पठान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे नवी मुंबई के वाशी स्थित एपीएमसी मार्केट के पास एक होटल से अरेस्ट किया।

क्राइम ब्रांच के मुताबिक, पठान खुद को केंद्रीय गृह मंत्री के निजी सचिव पवन कुमार यादव बताता था। वह पुलिस अधिकारियों को फोन कर विभिन्न मामलों में हस्तक्षेप करता था। पठान कभी एफआईआर दर्ज करवाने तो कभी आरोपियों को राहत दिलाने के नाम पर अधिकारियों को आदेश देता था।

कैसे गिरफ्तार हुआ पठान
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लोगों से मामलों में मदद कराने के नाम पर पैसा ठगता था। वहीं, कॉल को असली दिखाने के लिए वह नए सिम कार्ड खरीदता था और दूसरे फोन में नंबर को ‘पीएस टू एमएचए’ के नाम से सेव कर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को कॉल मिलाता था ।1 मार्च को ऐसी ही एक घटना में उसने दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन के एक ऑफिसर को फोन किया, जो एक मामले में महिला को वारंट देने के लिए मुंबई के ग्रांट रोड गए थे। आशर्चय करने वाली बात ये है कि अधिकारी को पहले ही बताया गया था कि उन्हें किसी प्रभावशाली व्यक्ति का फोन आएगा।

पुलिस अधिकारी को देता था आदेश
इसके बाद पठान ने खुद को गृह मंत्री का सहायक बताकर महिला को परेशान नहीं करने की बात कही। वहीं, क्राइम ब्रांच को शक है कि आरोपी ने इस तरह के कई फोन कॉल करके उसने मामलों को प्रभावित करने की कोशिश की और इसके बदले लोगों से पैसे ठगे। पुलिस के अनुसार, वह लगातार मोबाइल फोन बदलता रहता था और अलग-अलग राज्यों में अन्य लोगों के नाम पर सिम कार्ड यूज करता था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox